{"_id":"592b12eb4f1c1bf114bdaf1c","slug":"kurukshetra-university-fraud-5-10-lakhs-case-file-crime-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम 5.10 लाख ठगे, मामला दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम 5.10 लाख ठगे, मामला दर्ज
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Sun, 28 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
2000 rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के नाम पर पैसे ऐंठने के आरोप में लाडवा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में लाडवा कृष्णा कालोनी निवासी विशाल पुत्र साहब सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ में अरविंद अश्त व तनीशा अश्त दोनों केयर आफ फारन होरिजोन्स ओवरसीज कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड चलाते है। उन्होंने आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ली गई करीब 5 लाख 10 हजार रुपये प्रार्थी को वापस नहीं की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ये लोग भोले-भाले लोगों को बहला फुसलाकर लोगों से पैसे ठगते है। उन्होंने प्रार्थी के साथ भी जालसाजी करके पैसे हड़प लिए है। बार-बार पैसे वापस देने की दबाव के चलते उन्होंने प्रार्थी की पत्नी सपना के नाम 4 लाख 10 हजार रुपये का चेक दिया था जो वह भी बैंक से अनादरित हो गया। पैसे देने की बजाए वह जान से मारने की धमकी देने लगे है। शिकायत के आधार पर लाडवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन