{"_id":"65aaf6a6ff7d23e60700ddd4","slug":"kurukshetra-university-defeated-punjab-university-chandigarh-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-12434-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विवि ने पंजाब विवि चंडीगढ़ को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विवि ने पंजाब विवि चंडीगढ़ को दी मात
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल परिसर में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबाल पुरुष चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शुक्रवार को सेमीफाइनल मैच हुआ, जिसमें चार टीमों के बीच कड़े मुकाबले हुए। खिलाड़ियों में कांटे की टक्कर को देखने के लिए कुवि के बहुउद्देशीय हॉल में दर्शकों का तांता लगा रहा और खेल परिसर में मेले जैसा माहौल रहा। कुरुक्षेत्र विवि और पंजाब विवि चंडीगढ़ के रोमांचक मैच ने दर्शकों को बांधे रखा।
कार्यवाहक खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ को 3-2 के अंतर से हराया और एसआरएम विश्वविद्यालय चेन्नई ने गुरुनानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर को 3-2 के अंतर से हराया। चारों टीमों में कांटे की टक्कर देखने को मिली।
अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल कोच राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले के बाद 20 जनवरी को फाइनल मुकाबला एसआरएम विश्वविद्यालय चेन्नई और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों के बीच दोपहर 12 बजे से होगा। वहीं अन्य मैच तीसरा और चौथा स्थान हासिल करने वाली टीम के बीच होगा।