फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: Truck caught fire, bags worth lakhs burnt

Kurukshetra: ट्रक में लगी आग, लाखों का बारदाना जलकर राख, गैस गोदाम के बाहर हुआ हादसा

Sat, 18 May 2024 11:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 18 May 2024 11:22 PM IST
सार

हादसा गैस गोदाम के बाहर हुआ है। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। 

विज्ञापन
Kurukshetra: Truck caught fire, bags worth lakhs burnt
ट्रक में लगी आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

कुरुक्षेत्र के अमीन रोड पर बारदाने से लोड एक ट्रक में अचानक आग लग गई। इस हादसे में करीब साढ़े 17 लाख रुपये का बारदाना जलकर राख हो गया। वहीं ट्रक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रक में आग लगने की ये घटना गैस गोदाम के बाहर ही हुई, ऐसे में लोग और भी भयभीत हो उठे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रेलवे प्लेटफार्म पर मालगाड़ी से बारदाना भरकर यह ट्रक निकला था। कुछ दूरी पर जाते ही उसमें से धुआं उठने लगा। जब उसमें आग की लपटें उठने लगी तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड केंद्र दी। इसके बाद चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बारदाना जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग का यह बारदाना नई अनाजमंडी थानेसर ले जाया जा रहा था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। जब आग नहीं बुझ पाई तो जेसीबी भी लाई गई और ट्रक से बारदाने की जलती गांठें हटवाई गई, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।

डीएफएससी सुरेंद्र सैनी का कहना है कि ट्रक में बारदाने की 65 गांठें थी और एक गांठ की कीमत 27 हजार रुपये है। ऐसे में करीब साढ़े 17 लाख रुपये का बारदाना जला है। आग कैसे लगी, यह पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed