फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra tops in registering on Mera Fasal Mera Byora

मेरा फसल मेरा ब्यौरा पर पंजीकरण करवाने पर कुरुक्षेत्र प्रदेश में टॉप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra tops in registering on Mera Fasal Mera Byora
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर किसानों की फसलों का पंजीकरण कराने में कुरुक्षेत्र हरियाणा राज्य में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। इस समय पोर्टल पर कुरुक्षेत्र के 56194 किसानों ने अपनी फसलों का पंजीकरण करवा लिया है। जिला में पोर्टल पर पंजीकरण करवाने का 87 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने उपायुक्त मुकुल कुमार व तमाम टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि जिला में कुल कृषि योग्य 356730 एकड़ एरिया है। इसमें से 310944 एकड़ क्षेत्र का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर पंजीकरण किया जा चुका है। इस पोर्टल पर धान की फसल के लिए 45573 किसानों से 285964 एकड़ के लिए अपना पंजीकरण करवाया है। इसी तरह बासमती के लिए 580 किसानों ने 1453 एकड़ जमीन, मक्का फसल के लिए 323 किसानों ने 408 एकड़ जमीन, गन्ने के लिए 5767 किसानों ने 19774 एकड़ जमीन, चारा व अन्य फसल के लिए 3951 किसानों ने 3345 एकड़ जमीन का पंजीकरण करवाया है। डीसी ने कहा कि इस प्रकार कुरुक्षेत्र में 56194 किसानों ने 310944 एकड़ जमीन पर उगने वाली फसलों का पंजीकरण करवा कर हरियाणा प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस जिला में पोर्टल पर पंजीकरण करने का 87 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. प्रदीप मील के साथ पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि पोर्टल के बाकी बचे कार्य को भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि किसानों को राज्य सरकार की तमाम योजनाओं का फायदा पोर्टल के माध्यम से मिल पाए। डीसी ने कहा बताया राज्य सरकार ने किसानों को फसलों का भुगतान व मुआवजा आदि अन्य लाभ देने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल को तैयार किया। इस पोर्टल पर किसानों को उनकी फसलों का पंजीकरण करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार जिला में हर गांव में शिविर लगाकर और सूचना जन संपर्क विभाग के कलाकारों सहित अन्य माध्यमों से किसानों को पोर्टल पर फसलों का पंजीकरण करवाने के प्रति जागरूक किया गया। इसके सार्थक परिणाम सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed