{"_id":"63cc54648db7d477cb6ab510","slug":"kurukshetra-topped-in-the-state-for-purification-of-voter-list-and-doing-excellent-work-kurukshetra-news-knl133958150-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मतदाता सूची के शुद्धिकरण और उत्कृष्ट कार्य करने पर कुरुक्षेत्र प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मतदाता सूची के शुद्धिकरण और उत्कृष्ट कार्य करने पर कुरुक्षेत्र प्रदेश में अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। मतदाता सूची के शुद्धिकरण के साथ-साथ चुनावों को लेकर सराहनीय कार्य करने पर कुरुक्षेत्र जिले को प्रदेश में अव्वल स्थान मिला है। इसके लिए उपायुक्त शांतनु शर्मा को यमुनानगर में 25 जनवरी को महाराजा अग्रसेन कॉलेज में होने वाले राज्य स्तरीय मतदान दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण के लिए चुनाव कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार निर्धारित समय अवधि में मतदाता सूचियों का शुद्धिकरण करने का काम किया। इसके अलावा चुनाव से संबंधित सभी कार्यों को अच्छे तरीके से पूरा किया गया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिले के मतदाता सूची के शुद्धिकरण इत्यादि में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्य स्तरीय मतदाता दिवस के लिए अव्वल स्थान पर चयनित किया गया है। यह पुरस्कार उपायुक्त शांतनु शर्मा 25 जनवरी को यमुनानगर में महाराजा अग्रसेन कॉलेज के सभागार में मुख्य सचिव संजीव कौशल से प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी का कहना है निर्वाचन अधिकारी हरियाणा द्वारा लाडवा विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ पोलिंग स्टेशन छह में कार्यरत राजकीय स्कूल के शिक्षक एवं बीएलओ सतीश कुमार का चयन भी राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए किया गया है। इसके अलावा स्कूल वर्ग में हुई निबंध लेखन प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय आईआईएचएस विभाग की छात्रा अंकिता ने प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया है, इनको भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस यमुनानगर में मुख्य सचिव द्वारा सम्मानित किया जाएगा।