{"_id":"61d1e607c2f13b0fd6088e75","slug":"kurukshetra-to-host-hockey-in-khelo-india-kurukshetra-news-knl94784914","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया में कुरुक्षेत्र करेगा हॉकी की मेजबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडिया में कुरुक्षेत्र करेगा हॉकी की मेजबानी
विज्ञापन
पहली बार हरियाणा में खेलो इंडिया गेम्स होने जा रहे हैं। फरवरी में होने वाले इस खेलो इंडिया गेम्स में कुरुक्षेत्र को भी मेजबानी करने का अवसर मिला है। हालांकि कुरुक्षेत्र में केवल एक ही गेम आयोजित होगी। उसके भी सिर्फ लीग मैच ही यहां खेले जाएंगे। इसे लेकर जिला खेल विभाग ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है।
ये सभी तैयारी कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखकर की जा रही हैं। मालूम हो इस साल 5 फरवरी से 14 फरवरी तक 10 दिवसीय खेलो इंडिया गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। खेलो इंडिया के तहत हरियाणा के पंचकूला, अंबाला और कुरुक्षेत्र में गेम्स का आयोजन किया जाएगा। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद स्थित हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर हॉकी के मैच आयोजित किए जाएंगे। यहां केवल हॉकी के लीग मैच ही आयोजित होंगे। हॉकी के अन्य सभी मैच पंचकूला में आयोजित होंगे।
इसके अलावा अंबाला में तैराकी और जिम्नास्टिक की गेम होंगी। हालांकि पहले कुरुक्षेत्र में साइकिलिंग के लिए भी प्रयास किए जा रहे थे, मगर अब साइकिलिंग दिल्ली मेें आयोजित होगी। वहीं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में वॉलीबॉल आयोजित करने पर भी विचार किया गया था। यहां बता दें पिछले साल अगस्त में खेल हरियाणा के तहत कुरुक्षेत्र में साइकिलिंग, वॉलीबॉल और हॉकी के मैच आयोजित किए गए थे। इसी तर्ज पर कुरुक्षेत्र में खेलो इंडिया के तहत इन तीन गेम को कराने पर मंथन किया गया था, मगर अब कुरुक्षेत्र के शाहाबाद स्थित हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर हॉकी के ही मैच होंगे। इसके लिए जिला खेल विभाग अपने स्तर पर तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन
खेलो इंडिया को लेकर खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने बताया कि फरवरी में होने वाली इन गेम्स को लेकर खेल विभाग की ओर से पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं। सभी तैयारी कोरोना और ओमिक्रॉन को ध्यान में रखकर की जा रही हैं। कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में सभी गेम्स होंगी। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में हॉकी के लीग मैच कराए जाएंगे। इसके लिए जिला खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने बताया कि उनकी प्राथमिकता प्रदेश में फर्जी खेल फेडरेशन को बंद करने की रहेगी। ये फर्जी फेडरेशन खिलाड़ियों को अंधेरे में रखती हैं। इसका सीधा नुकसान खिलाड़ियों को होता है। इसलिए वे तमाम फर्जी खेल फेडरेशन पर रोक लगाने जा रहे हैं।