{"_id":"6a898c5556d2f804210958d7","slug":"kurukshetra-talks-between-sanitation-workers-and-cabinet-minister-krishan-bedi-fail-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के साथ सफाई कर्मचारियों की वार्ता हुई विफल, हड़ताल जारी रखने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के साथ सफाई कर्मचारियों की वार्ता हुई विफल, हड़ताल जारी रखने का ऐलान
Sat, 22 Aug 2026 05:17 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Published by: मयूर शर्मा
Updated Sat, 22 Aug 2026 05:17 PM IST
सार
राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने कहा कि प्रदेश सरकार से अब तक 7 दौर की वार्ताएं हो चुकी है और कर्मचारी संघ आगे भी वार्ता करने को तैयार है लेकिन सरकार समाधान की ओर नहीं बढ़ रही ऐसे में फिलहाल हड़ताल जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के साथ सफाई कर्मचारियों की वार्ता हुई विफल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले 17 दिन से जारी हड़ताल के बीच शनिवार को कुरुक्षेत्र में हुई नगर निकाय कर्मचारी संघ व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के बीच वार्ता विफल रही। फिलहाल किसी भी मांग पर शांति नहीं बन पाई है जिसके चलते नगरपालिका कर्मचारी संघ ने 24 अगस्त तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है। राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने कहा कि प्रदेश सरकार से अब तक 7 दौर की वार्ताएं हो चुकी है और कर्मचारी संघ आगे भी वार्ता करने को तैयार है लेकिन सरकार समाधान की ओर नहीं बढ़ रही ऐसे में फिलहाल हड़ताल जारी रखी जाएगी।
कानूनी अड़चन होने के चलते पक्का किए जाने की मांग पर बिगड़ी बात
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने वार्ता के बाद कहा कि कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग पर अड़ा हुआ है जबकि इसमें कानूनी अड़चन है। सरकार इन अड़चनों को लेकर भी गंभीर है। उन्होंने कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि अगले दो-तीन दिन बाद उनके मुख्यमंत्री से फिर मुलाकात करवाई जाएगी। ऐसे में फिलहाल वार्ता सिरे नहीं चढ़ पाई है।