फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra Talks between sanitation workers and Cabinet Minister Krishan Bedi fail.

कुरुक्षेत्र: कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के साथ सफाई कर्मचारियों की वार्ता हुई विफल, हड़ताल जारी रखने का ऐलान

Sat, 22 Aug 2026 05:17 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: मयूर शर्मा Updated Sat, 22 Aug 2026 05:17 PM IST
सार

राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने कहा कि प्रदेश सरकार से अब तक 7 दौर की वार्ताएं हो चुकी है और कर्मचारी संघ आगे भी वार्ता करने को तैयार है लेकिन सरकार समाधान की ओर नहीं बढ़ रही ऐसे में फिलहाल हड़ताल जारी रखी जाएगी।

विज्ञापन
Kurukshetra Talks between sanitation workers and Cabinet Minister Krishan Bedi fail.
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के साथ सफाई कर्मचारियों की वार्ता हुई विफल - फोटो : संवाद

विस्तार

पिछले 17 दिन से जारी हड़ताल के बीच शनिवार को कुरुक्षेत्र में हुई नगर निकाय कर्मचारी संघ व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के बीच वार्ता विफल रही। फिलहाल किसी भी मांग पर शांति नहीं बन पाई है जिसके चलते नगरपालिका कर्मचारी संघ ने 24 अगस्त तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है। राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने कहा कि प्रदेश सरकार से अब तक 7 दौर की वार्ताएं हो चुकी है और कर्मचारी संघ आगे भी वार्ता करने को तैयार है लेकिन सरकार समाधान की ओर नहीं बढ़ रही ऐसे में फिलहाल हड़ताल जारी रखी जाएगी। 
विज्ञापन




कानूनी अड़चन होने के चलते पक्का किए जाने की मांग पर बिगड़ी बात 

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने वार्ता के बाद कहा कि कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग पर अड़ा हुआ है जबकि इसमें कानूनी अड़चन है। सरकार  इन अड़चनों को लेकर भी गंभीर है। उन्होंने कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि अगले दो-तीन दिन बाद उनके मुख्यमंत्री से फिर मुलाकात करवाई जाएगी। ऐसे में फिलहाल वार्ता सिरे नहीं चढ़ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed