फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The discussion lasted for three and a half hours, yet two rounds of talks between the civic employees union and the government failed.

Kurukshetra News: साढ़े तीन घंटे तक चला मंथन, फिर भी निकाय कर्मचारी संघ और सरकार के बीच दो दौर की वार्ता विफल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The discussion lasted for three and a half hours, yet two rounds of talks between the civic employees union and the government failed.
कुरुक्षेत्र। वार्ता विफल रहने के बाद जानकारी देते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्यप्रधान नर - फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार और नगरपालिका कर्मचारी संघ एवं अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के बीच शनिवार को हुई दो दौर की वार्ता विफल रही। जिमखाना क्लब में करीब साढ़े तीन घंटे के मंथन के बाद भी कोई सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद कर्मचारी संघ ने निकाय कर्मचारियों और अग्निशमन कर्मियों की हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया। संघ के प्रदेश नेताओं ने सरकार को 24 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया है। इसके तहत 23 अगस्त को सभी धरना स्थलों पर जन पंचायत आयोजित होगी। 26 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किए जाएंगे। साथ ही, एक से तीन सितंबर तक फरीदाबाद में पड़ाव का भी ऐलान किया गया है।
विज्ञापन

राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने वार्ता खत्म होने के बाद पत्रकारों से चर्चा में कहा कि दोनों दौर की वार्ता के बावजूद मांगों पर कोई ठोस समझौता नहीं हो सका। वार्ता विफल होने पर संघ नेताओं ने सरकार पर दलित विरोधी एवं सामाजिक भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के लगभग 50 हजार सफाई कर्मचारियों को न्याय देने से लगातार पीछे हट रही है।
विज्ञापन

नरेश शास्त्री ने कहा कि 23 अगस्त को प्रदेश के सभी धरना स्थलों पर जन पंचायत आयोजित की जाएगी, इसमें वेलफेयर एसोसिएशनों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों, दलित संगठनों, कर्मचारी एवं मजदूर संगठनों सहित आम जनता को आमंत्रित कर हड़ताल एवं कर्मचारियों की मांगों के समर्थन की अपील की जाएगी। सरकार के पास अभी भी 24 अगस्त तक का समय है। सरकार बातचीत के माध्यम से कर्मचारियों की मांगों का ठोस समाधान करे। यदि 24 अगस्त तक समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 अगस्त को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर उपायुक्त कार्यालयों के समक्ष विशाल प्रदर्शन किए जाएंगे। इन प्रदर्शनों के माध्यम से सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा उपायुक्तों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा। इसके बाद सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित सभी यूनियनों द्वारा एक से तीन सितंबर तक शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के फरीदाबाद स्थित आवास पर पड़ाव डाला जाएगा, इसके उपरांत सर्व कर्मचारी संघ द्वारा मुख्यमंत्री आवास के घेराव का ऐलान किया जाएगा।

14 में से 13 मांगों पर सरकार ने जताई सहमति, पक्का करने पर ली जा रही कानूनी राय : बेदी
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ की 14 मांगों में से 13 मांगों पर सरकार ने सहमति जताई है। अहम पहलू यह है कि कर्मचारियों को पक्का करने की एक मांग को लेकर सरकार द्वारा कानूनी राय ली जा रही है और जैसे ही कानूनी राय मिल जाएगी, वैसे ही इस मांग पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने यह भरोसा दिया था और हड़ताल खोलने को कहा लेकिन अभी कर्मचारी सहमत नहीं दिखाई दे रहे।
बेदी ने कहा कि कर्मचारी यूनियन की 10 सदस्यीय कमेटी के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर मांगों व समस्याओं पर गहनता से विचार विमर्श किया और जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ यूनियन के पदाधिकारियों की बातचीत करवाएंगे। इससे पहले भी पांच अगस्त को यूनियन के साथ बातचीत की थी। इस दौरान सरकार के सामने 14 मांगों को रखा गया था, इनमें से 13 मांगों पर सरकार ने अपनी सहमति जताई हुई है। एक मांग कर्मचारियों को पक्का करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए कानूनी राय ली जा रही है।


वार्ता में यह रहे शामिल
दोपहर करीब एक बजे शुरू हुई वार्ता में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के साथ सरकार की ओर से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, अशोक कुमार मीणा कमिश्नर, सचिन, अर्बन लोकल बॉडीज तथा हरियाणा अग्निशमन सेवाएं विभाग के महानिदेशक शेखर विद्यार्थी शामिल हुए जबकि कर्मचारियों की ओर से नगरपालिका कर्मचारी संघ प्रदेश के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, महासचिव मांगे राम, उपप्रधान रमेश तुसामड़, राजेश बाड़ी, अग्निशमन यूनियन की ओर से प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र सिणंद, महासचिव गुलशन भारद्वाज, संगठनकर्ता शिवचरण, जयप्रकाश व अशोक कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed