फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Announcement of giving 21 lakh for the construction of Dharamshala

Kurukshetra News: धर्मशाला निर्माण के लिए 21 लाख देने की घोषणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Announcement of giving 21 lakh for the construction of Dharamshala
कुरुक्षेत्र। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शनिवार को हरियाणा दशनाम गोस्वामी समाज सभा के कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास को समाज का आईना दिखाने वाला बताया। उन्होंने धर्मशाला निर्माण के लिए हरियाणा दशनाम गोस्वामी समाज सभा को 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस माैके पर बेदी ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने समाज को एकजुट व अनुशासित किया। अनुशासन को समाज की प्रगति का पहला कार्य माना जाता है। उन्होंने नरेंद्र मोदी और नायब सिंह सैनी के सबका साथ सबका विकास के आधार पर किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

बेदी ने उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर गोस्वामी तुलसीदास के नाम पर कुरुक्षेत्र में चौक निर्माण का आश्वासन भी दिया। बेदी ने गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में समाज के प्रतिभावान 183 विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया, इनमें 168 विद्यार्थी दसवीं में 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से ऊपर अंक लेने वाले और 15 विभिन्न खेलों में समाज का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तुलसीदास ने जिस काल खंड में महान ग्रंथ की रचना की थी, वह ग्रंथ आज हर नागरिक के लिए लाभदायक सिद्ध हो रहा है। तुलसीदास जी सर्वश्रेष्ठ संतों में शामिल है। उन्होंने समाज से जाति प्रथा को दूर करने, समाज को जागृत और चेतना लाने का काम किया है।

हरियाणा दशनाम गोस्वामी समाज सभा के राज्य प्रधान सुबोध गिरी ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया और समाज की तरफ से मांगों को कैबिनेट मंत्री के सामने रखा। इस मौके पर समाज के राज्य प्रधान सुबोध गिरी, प्रधान कृष्ण श्योकंद, श्याम लाल जांगड़ा, सुरेंद्र कश्यप माजरी, कृष्ण जांगड़ा, दीपक गिल, नगर पालिका पूंडरी चेयरपर्सन बबली, राकेश पूंडरी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed