{"_id":"63c4f48f41472d4f456f78ce","slug":"kurukshetra-sarpanchs-protest-against-e-tendering-lock-bdpo-offices-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: ई-टेंडरिंग के विरोध में उतरे जिले भर के सरपंच, बीडीपीओ कार्यालयों को लगाए ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: ई-टेंडरिंग के विरोध में उतरे जिले भर के सरपंच, बीडीपीओ कार्यालयों को लगाए ताले
Mon, 16 Jan 2023 12:24 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 16 Jan 2023 12:24 PM IST
सार
सबसे पहले सरपंच शाहाबाद में बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे, जहां एसोसिएशन प्रधान सुखदीप सिंह के नेतृत्व में सरपंचों ने बीडीपीओ कार्यालय को ताला जड़ दिया। सरपंचों ने जमकर नारेबाजी भी की और वहीं धरना भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन
शाहबाद में बीडीपीओ कार्यालय को ताला लगाते सरपंच।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुरुक्षेत्र में ई-टेंडरिंग का विरोध कर रहे सरपंच सोमवार को सड़कों पर उतर आए और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के कार्यालयों को ताले लगा दिए। सरपंचों द्वारा जमकर रोष जताया जा रहा है और उक्त प्रणाली बंद न करने तक तालाबंदी जारी रखने का एलान किया गया है।
एक दिन पहले ही सामूहिक बैठक कर सभी बीडीपीओ कार्यालयों पर ई- टेंडरिंग के विरोध में सरपंचों ने ताला लगाने का निर्णय लिया था। उसी के तहत सोमवार सुबह ही सरपंच बीडीपीओ कार्यालय पहुंचने लगे थे। सबसे पहले सरपंच शाहाबाद में बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे, जहां एसोसिएशन प्रधान सुखदीप सिंह के नेतृत्व में सरपंचों ने बीडीपीओ कार्यालय को ताला जड़ दिया। सरपंचों ने जमकर नारेबाजी भी की और वहीं धरना भी शुरू कर दिया। वहीं जिला के अन्य ब्लॉक में भी ऐसे ही हालात बने रहे। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से पुलिस भी तैनात रही।