{"_id":"6424706e223eb5489f0df717","slug":"kurukshetra-roadways-made-first-rank-in-the-state-in-depot-kpi-score-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: डिपो केपीआई स्कोर में कुरुक्षेत्र रोडवेज ने प्रदेश में बनाया प्रथम रैंक, हासिल किया 80 का स्कोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: डिपो केपीआई स्कोर में कुरुक्षेत्र रोडवेज ने प्रदेश में बनाया प्रथम रैंक, हासिल किया 80 का स्कोर
Wed, 29 Mar 2023 10:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 29 Mar 2023 10:37 PM IST
सार
पोर्टल पर रोडवेज विभाग के प्रत्येक डिपो को प्रतिदिन की गतिविधियों को ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से अपडेट किया जाता है। इस पोर्टल पर रोजाना केपीआई स्कोर भी दिया जा रहा है। इसी माह 28 मार्च तक कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो को केपीआई में 80 स्कोर प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
हरप्रीत कौर, जीएम रोडवेज कुरुक्षेत्र
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में प्रतिदिन की गतिविधियों के आधार पर कुरुक्षेत्र डिपो को प्रदेशभर में पहला स्थान मिला है, जिससे डिपो कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रदेश सरकार की तरफ से रोडवेज विभाग के प्रत्येक डिपो की प्रगति रिपोर्ट जानने के लिए हरियाणा रोडवेज मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम तैयार किया है।
विज्ञापन
इस पोर्टल पर रोडवेज विभाग के प्रत्येक डिपो को प्रतिदिन की गतिविधियों को ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से अपडेट किया जाता है। इस पोर्टल पर रोजाना केपीआई स्कोर भी दिया जा रहा है। इसी माह 28 मार्च तक कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो को केपीआई में 80 स्कोर प्राप्त हुआ है, जिसके साथ ही डिपो ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
डिपो महाप्रबंधक हरप्रीत कौर ने बताया कि प्रदेश सरकार की तरफ से प्रत्येक डिपो की फ्लीट यूटिलाइजेशन, व्हीकल यूटिलाइजेशन पर डे-पर बस, ट्रैफिक रिसीट, व्हीकल प्रोडक्टिविटी, केएमपीएल, ब्रेक डाउन, वर्कशॉप में डीजल की खपत, प्रत्येक किलोमीटर के हिसाब से दुर्घटनाएं, चालक-परिचालक की प्रोडक्टिविटी का मूल्यांकन करने के लिए केपीआई स्कोर का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए रोडवेज विभाग की तरफ से हरियाणा रोडवेज मैनेजमेंट सिस्टम का सहारा लिया। इस पोर्टल पर रोजाना प्रत्येक डिपो की गतिविधियों को अपडेट किया जा रहा है। प्रदेश में कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो ने 80 अंक लेकर यह उपलब्धि हासिल की है।
इसका श्रेय डिपो के चालक, परिचालक, कार्यालय के स्टाफ, वर्कशॉप के अधिकारियों व कर्मचारियों को जाता है। सभी के साझे प्रयास से ही कुरुक्षेत्र को यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने स्टाफ के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते रहें ताकि कुरुक्षेत्र डिपो प्रथम स्थान पर पहुंच सके।
इस तरह टॉप पर रहा कुरुक्षेत्र डिपो
जीएम ने कहा कि फ्लीट यूटिलाइजेशन में 93.23 की वैल्यू हिसाब से 10 अंक, व्हीकल यूटिलाइजेशन पर डे-पर बस की 276 वैल्यू के हिसाब से 10 अंक, व्हीकल प्रोडक्टिविटी की 9680.46 की वैल्यू के हिसाब से 10 अंक, केएमपीएल में 4.83 की वैल्यू से 4 अंक, ब्रेक डाउन की जीरो वैल्यू के साथ 10 अंक, वर्कशॉप में डीजल की खपत 0.77 की वैल्यू से 10 अंक, प्रत्येक किलोमीटर के हिसाब से दुर्घटनाएं की जीरो वैल्यू से 10 अंक, चालक की प्रोडक्टिविटी में 197 वैल्यू से पांच अंक और परिचालक की प्रोडक्टिविटी की 203 वैल्यू से पांच अंक हासिल हुए हैं।