फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra, police, traffic

शहर में बेतरतीब पार्किंग पर पुलिस की चुप्पी

Tue, 25 Mar 2014 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Tue, 25 Mar 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra, police, traffic
शहर के मुख्य बाजार, चौक-चौराहों के आसपास अवैध पार्किंग पर पुलिस प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। रेलवे रोड सहित शहर में कई बैंकों और अस्पतालों के बाहर अवैध रूप से दो और चार पहिया वाहन खडे़ रहते हैं।
विज्ञापन


इसका खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा है, जबकि पुलिस अधिकारियों को यह दिखाई ही नहीं देते।
रेलवे रोड पर एक निजी बैंक के बाहर रोजाना भारी संख्या में वाहन खडे़ कर लोग अंदर काम करवाने चले जाते हैं।

इससे अधिक से ज्यादा सड़क बंद जाती है, लेकिन ट्रैफिक की तरफ पुलिस नहीं देखती, जबकि यहां से कुछ ही दूरी पर पानी की टंकी के निकट चालान काटते आम देखा जा सकता है।
विज्ञापन


यहां पर ऐसी हालत रविवार को छोड़कर हर दिन देखी जा सकती है। इसके अलावा रेलवे रोड पर कई जगहों पर लोग सड़क पर वाहन खड़ा कर रहे हैं।

थानेसर बस स्टैंड के निकट एक निजी अस्पताल और मुख्य डाकघर के बाहर सड़कों पर ही वाहन खडे़ देखे जा सकते हैं। कलावती मार्केट स्थित एचडीएफसी बैंक के बाहर तो सड़क के आधे हिस्से पर बाइक और कारें खड़ी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवैध पार्किंग के कारण दुघर्टनाएं हो रही हैं। मुख्य डाकघर, एसबीआई और पीएनबी के बाहर का भी यही हाल है।  

बैंक की गाड़ियां उड़ा रही नियमों की धज्जियां
नियम तोड़ने में बैंक भी पीछे नहीं हैं। बैंकों की गाड़ी हर रोज बीच सड़क पर खड़ी देखी जा सकती है। एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक गुरप्रीत सिंह का कहना है कि नियमों की अनुपालन करवाना पुलिस का जिम्मा है। जब उनसे बैंक की गाड़ी बीच सड़क खड़ी होने की बात कही तो उन्होंने वहां से गाड़ी हटवा ली।

ग्राहकों को होती है परेशानी : कुलदीप
दुकानदार कुलदीप सिंह ने कहा कि बैंक में आने वाले ग्राहकों को मना करने पर वे मारपीट और लड़ाई-झगड़े करने पर उतारू हो जाते हैं। दुकान के आगे वाहन खड़े रहने से लोग उनकी दुकान तक नहीं पहुंचते। इससे कारोबार प्रभावित होता है। इसमें पुुलिस हस्तक्षेप करे तभी कुछ हल निकल सकता है।

ऐसे वाहनों का होगा चालान : ट्रैफिक एसएचओ
ट्रैफिक एसएचओ रामकुमार का कहना है कि नियमों के अनुपालन में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर में अवैध वाहन पार्किंग सहन नहीं होगी। सड़क पर वाहनों को खड़ा करने वालों के चालान किए जा रहे हैं और यह अभियान आगे में भी जारी रहेगा।


वाहन चालकों पर होगी कार्रवाई : सिटी एचएसओ
सिटी एचएसओ हरभजन सिंह का कहना है कि सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस की ओर वाहनों के चालान के साथ उन पर बनती कार्रवाई भी की जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो ऐसे स्थलों पर पुलिस की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed