फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra players won a flurry of medals

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों ने लगाई पदकों की झड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra players won a flurry of medals
कुरुक्षेत्र। 33वीं हरियाणा स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। ओलंपियन अर्जुन अवार्डी मनोज कुमार ने मंगलवार को साई सेंटर कुरुक्षेत्र में पहुंचने पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया, जिसमें खिलाड़ी कृष्ण चौधरी, सुनील कुमार कारसा, प्रवेश कुमार, सुरेंद्र कुमार व पुनरवसु शामिल रहे। ये चैंपियनशिप 14 व 15 दिसंबर को स्पोर्ट्स कांप्लैक्स सेक्टर-सात चंडीगढ़ में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

वीरभान ने बताया कि खिलाड़ी कृष्ण चौधरी ने 200 मीटर, 400 मीटर, 100 मीटर में मेडल हासिल किए हैं तथा 35 वर्ष आयु वर्ग में सुनील कुमार कारसा ने पांच किलोमीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, 110 मीटर हर्डल में स्वर्ण तथा हाई जंप में रजत पदक हासिल किया। प्रवेश कुमार ने पांच किलोमीटर दौड़ में रजत पदक व 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। 40 वर्ष आयु वर्ग में सुरेंद्र कुमार ने पांच किलोमीटर दौड़ में रजत पदक, 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। इसी के साथ 50 वर्ष आयु वर्ग में पांच किलोमीटर दौड़ में रजत पदक, 1500 मीटर दौड़ में कांस्य व शॉट पुट थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया। इस मौके पर साई प्रभारी बाबू राम रावल, गुरविंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, साई कोच नरेंद्र ठाकुर, सुदेश शर्मा, राहुल सांगवान सहित अन्य प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed