फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: NHM mobile health team dismissed due to Negligence in duty

कुरुक्षेत्र: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एनएचएम की मोबाइल हेल्थ टीम बर्खास्त

Fri, 03 Mar 2023 10:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 03 Mar 2023 10:36 PM IST
सार

टीम में दो डॉक्टर व अन्य कर्मी शामिल थे। इस संबंध में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को भी आदेश जारी कर दिए गए हैं। टीम को बर्खास्त किए जाने की पुष्टि जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा ने की है।

विज्ञापन
Kurukshetra: NHM mobile health team dismissed due to Negligence in duty
बर्खास्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ड्यूटी में लापरवाही नेशनल हेल्थ मिशन की मोबाइल टीम को भारी पड़ गई। निदेशक ने दो डॉक्टर सहित चार लोगों की मोबाइल टीम को बर्खास्त कर दिया है। इस संबंध में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को भी आदेश जारी कर दिए गए हैं। टीम को बर्खास्त किए जाने की पुष्टि जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा ने की है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया हुआ है, जिसमें मोबाइल टीमें सभी सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की जांच के लिए पहुंच रही है।
विज्ञापन


इसी कार्यक्रम के चलते टीम नंबर 50 को पिपली व आसपास के एरिया में दिसंबर माह के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य जांच का जिम्मा सौंपा था, लेकिन विभाग की ओर से जांच कराई गई तो तय किए गए प्लान के अनुसार संबंधित केंद्रों पर टीम नहीं मिली। टीम में एक महिला व एक पुरूष एएमओ, एक फार्मासिस्ट व एक एएनएम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय जानकारी के अनुसार निदेशक स्तर पर जब उक्त टीम के कार्य को लेकर निरीक्षण के आदेश हुए तो टीम से संबंधित केंद्र की लोकेशन पूछी गई, लेकिन टीम वहां नहीं मिली। ऐसे ही दूसरे स्टेशन पर भी हुआ।


निरीक्षण रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के पास भेजी गई, जिसके बाद मिशन निदेशक की ओर से पूरी टीम को बर्खास्त किए जाने के आदेश किए गए हैं। उधर, सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह का कहना है कि ये सभी अनुबंध पर कार्यरत थे और उच्चाधिकारियों की ओर से बर्खास्त किए जाने के आदेश आए है, जिन्हें अमल में लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed