{"_id":"65157d1f661e2f97e20ab719","slug":"kurukshetra-ganpati-bappa-was-celebrated-in-dharmanagari-devotees-kept-dancing-with-drums-throughout-day-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी में रही गणपति बप्पा की धूम, दिन भर ढोल नगाड़ों के साथ झूमते रहे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी में रही गणपति बप्पा की धूम, दिन भर ढोल नगाड़ों के साथ झूमते रहे भक्त
Thu, 28 Sep 2023 06:48 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 28 Sep 2023 06:48 PM IST
सार
कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर स्थित भाखड़ा नहर के तट पर गणपति विसर्जन का मुख्य कार्यक्रम हुआ, जिसमें सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ जमी रही। सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया। जहां भक्तों की सुरक्षा के लिए भी कड़े प्रबंध किए गए, गोताखोर से लेकर पुलिस प्रशासन भी तैनात रहा।
विज्ञापन
गणपति विसर्जन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धर्मनगरी में वीरवार को गणपति बप्पा की धूम रही। दिन भर शहर ही नहीं जिला भर में ये जयकारे गूंजते रहे तो उनके विराजमान को लेकर भी जोरदार उत्साह बना रहा। पूजा अर्चना से लेकर मिठाई बांटने तक लोग दिन भर व्यस्त रहे। शाम होते-होते पूरा शहर बप्पा मोर्या के रंग में रंग गया।
विज्ञापन
बप्पा की विदाई के समय भक्तों का मन भावुक हुआ
पिछले 10 दिनों से गणेश चतुर्थी के चलते गणपति बप्पा विराजमान थे और हर कोई मौर्य बप्पा के गुणगान करता नजर आया। वीरवार को उनकी विदाई का दिन रहा, जिसके चलते धर्मनगरी में गणपति बप्पा की धूम दिखाई दी और मंदिरों में चहल-पहल रही। गणेश पूजन कर हर कोई नाचता झूमता दिखाई दिया तो वहीं गणपति बप्पा की विदाई के समय भक्तों का मन भावुक भी हो उठा और भक्त बप्पा को विसर्जित करते समय भजन गायन करते एक ही ताल में गणपति बप्पा को फिर से आने का संदेश दे रहे थे।
विज्ञापन
मंदिरों में पूजा अर्चना करने के पश्चात श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते हुए बप्पा की मूर्ति को विसर्जित किया और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया, हर किसी में खुशी की लहर थी और देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती रही। गणपति महिमा मंडन के साथ धूमधाम के साथ शहर के मुख्य बाजारों व मार्गों से होते हुए बप्पा को विसर्जन के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन