फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra, Festival, sports, athelatics

एनआईटी में 42वीं एथलीट मीट का आगाज

Sat, 22 Mar 2014 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sat, 22 Mar 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra, Festival, sports, athelatics
एनआईटी में 42वें एथलीट मीट का शुक्रवार को आगाज हुआ। मीट का शुभारंभ संस्थान के कार्यवाहक निदेशक प्रोफेसर वीके सहगल ने किया। इस मौके पर प्रतिभागियों के अलावा संस्थान के शिक्षक और स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


एथलेटिक टीम के कैप्टन जगबीर ने प्रतिभागियों की ओर से जोश और खेल भावना के साथ खेलने की शपथ ली। प्रो. वीके सहगल ने कहा कि खेलकूद व्यक्तित्व विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन


खेलों में हार-जीत के लिए नहीं, बल्कि खेल भावना से भाग लेना चाहिए। कड़ी परिश्रम करने वाला प्रतिभागी हमेशा सफलता हासिल करता है। खिलाड़ियों को दूसरों से द्वेष नहीं रखना चाहिए। उन्हें सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान देते हुए मेहनत करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार सुबह क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. वीके अरोड़ा ने किया। दौड़ में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

पुरुष वर्ग में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र अश्विनी और महिला वर्ग में वन्दना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद 100 मीटर, 800 मीटर और 4×400 मीटर दौड़ का भी आयोजन किया गया।


खेलकूद विभाग के अध्यक्ष प्रो. पीसी तिवारी ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाली एथलेटिक मीट के दूसरे दिन बाधा दौड़, साइकिल दौड़ और भारोत्तोलन प्रतियोगिताएं होंगी।

कार्यक्रम में प्रो. रतना दहिया, प्रो. अश्विनी जैन, प्रो. जयदीप गुप्ता, प्रो. वीके वाजपेयी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed