फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra dominated track cycling

ट्रैक साइकिलिंग में कुरुक्षेत्र का रहा बोलबाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra dominated track cycling
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में खेलो हरियाणा के तहत चल रही ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र ने बाजी मारी व्यक्तिगत परसूट प्रतियोगिता की पुरुष वर्ग में कुरुक्षेत्र जहां पहले व दूसरे स्थान पर रहा, वहीं हिसार ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा टीम स्प्रिट में कुरुक्षेत्र की पुरुष और महिला टीम प्रथम स्थान पर रही, जबकि टीम स्प्रिट (पुरुष वर्ग) में हिसार दूसरे और करनाल तीसरे स्थान पर रहा। वहीं महिला वर्ग टीम स्प्रिट में करनाल ने दूसरा और गुरुग्राम की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कोच पंजाब सिंह ने बताया कि व्यक्तिगत परसूट प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र के अरब कुंडू ने 3 किमी की दूरी 4 मिनट, 23 सेकंड और 45 माइक्रो सेकंड तय कर प्रथम स्थान और कुरुक्षेत्र के ही रितिक ने 4 मिनट, 27 सेकंड और 633 माइक्रो सेकंड की समय अवधि में 3 किमी की दूरी तय कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि हिसार वासी सुभाष ने 3 किमी की दूरी 4 मिनट, 27 सेकंड और 815 माइक्रो सेकंड तय कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

करनाल की अंशु ने साइकिलिंग प्रतियोगिता की व्यक्तिगत परसूट में 2 किलोमीटर की दूरी 3 मिनट, 43 सेकंड और 252 माइक्रो सेकंड समयावधि में पूरी कर प्रथम स्थान, गुरुग्राम वासी वृंदा ने 3 मिनट, 46 सेकंड व 526 माइक्रो सेकंड में दूरी तय कर दूसरा स्थान और झज्जर वासी नेहा ने 3 मिनट, 50 सेकंड व 554 माइक्रो सेकंड की समयावधि में 2 किमी की दूरी तय कर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम स्प्रिंट में कुरुक्षेत्र जिला अवल रहा चाहे वह पुरुष वर्ग हो या फिर महिला वर्ग। पुरुष वर्ग में कुरुक्षेत्र की टीम (अरब, साहिल और रोहित) ने 1 मिनट 49 सेकंड और 108 माइक्रो सेकंड में 1200 मीटर की दूरी तय कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं हिसार की टीम से (रोहित, आशीष और सुभाष) ने 1 मिनट 49 सेकंड और 961 माइक्रो सेकंड में दूरी तय कर दूसरा स्थान और करनाल की टीम (अंगद, सावन व राहुल) ने 1 मिनट 51 सेकंड और 194 माइक्रोसेकंड में 1200 मीटर की दूरी तय कर तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं, महिला वर्ग में कुरुक्षेत्र की टीम (तृषा, मिलन और जसलीन ) ने 2 मिनट 9 सेकंड और 233 माइक्रो सेकंड में 1200 मीटर की दूरी तय कर प्रथम स्थान, करनाल की टीम (निलाक्षी, शिवानी और अंशु ) ने 2 मिनट 9 सेकंड और 479 माइक्रो सेकंड में दूरी तय कर दूसरा स्थान और गुरुग्राम की टीम (वृंदा, मेघा व गरिमा ) ने 2 मिनट 14 सेकंड और 128 माइक्रो सेकंड में निर्धारित दूरी तय कर तीसरा स्थान हासिल किया।
कुरुक्षेत्र के अरब कुंडू ने 4 मिनट 23 सेकंड, 45 माइक्रो सेकंड में तीन किलोमीटर तय कर खेलो हरियाणा में प्रथम स्थान हासिल किया है। अरब कुंडू वैसे तो कुरुक्षेत्र के गांव दयालपुर से संबंध रखते हैं, लेकिन पिछले पांच सालों से दिल्ली की एकेडमी में तैयारी कर रहे हैं। वर्ष 2020 में अरब खेलो इंडिया में गोल्ड तो मुंबई में आयोजित हुई रोड नेशनल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल अपने नाम कर चुके हैं। अरब कुंडू का कहना है कि खिलाड़ी हमेशा अच्छा करने के लिए प्रयास करता रहेगा, लेकिन सरकार खिलाड़ियों को सुविधाएं मुहैया कराए।
खिलाड़ी सुभाष ने साइकिलिंग प्रतियोगिता की इंडिविजुअल परसूट में 3 किलोमीटर की दूरी 4 मिनट, 27 सेकंड और 815 माइक्रो सेकंड के समय में पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया है। सुभाष हिसार की उकलान मंडी से संबंध रखता है। सुभाष ने कोच हैप्पी और भाई सैनिक राजेश के मार्गदर्शन में पिछले दो माह से साइकिलिंग में खूब पसीना बहाया।
करनाल के मधुबन वासी अंशु को साइकिलिंग का जुनून है, जिसके लिए वह कड़ा संघर्ष भी कर रही है। इसी संघर्ष की बदौलत अंशु ने साइकिलिंग प्रतियोगिता की व्यक्तिगत परसूट में 2 किलोमीटर की दूरी 3 मिनट, 43 सेकंड और 252 माइक्रो सेकंड समयावधि में पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया है। अंशु गुरु नानक विश्वविद्यालय अमृतसर में पढ़ाई कर रही है, लेकिन इसके साथ-साथ कोच राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में साइकिलिंग में अपना भविष्य बनाने के लिए कड़ा संघर्ष कर रही हैं। रोजाना 2 किलो दूध का सेवन करने के साथ-साथ महीने में पांच किलो देसी घी का सेवन करती हैं।
गुरुग्राम वासी वृंदा ने साइकिलिंग प्रतियोगिता की व्यक्तिगत परसूट में 2 किलोमीटर की दूरी 3 मिनट, 46 सेकंड व 526 माइक्रो सेकंड में तय कर दूसरा स्थान हासिल किया है। अब वृंदा अपना भविष्य साइकिलिंग में देख रही है। वृंदा का सिर्फ एक ही सपना है कि वह ओलंपिक में अपनी भागीदारी करे। वृंदा कक्षा 11वीं में पढ़ाई कर रही है, लेकिन सुबह व शाम को साइकिलिंग करके कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में आयोजित हुई रोड रेस में गोल्ड मेडल हासिल किया था।

कबड्डी की टीम टूटी, लेकिन झज्जर वासी नेहा की हिम्मत नहीं। नेहा कबड्डी के बाद साइकिलिंग में अपना भविष्य बनाने के लिए काफी संघर्ष कर रही है। गांव एमपी माजरा से चार किलोमीटर की दूरी तय कर राजीव गांधी स्टेडियम (पलड़ा) साइकिलिंग की तैयारी कर रही है। यही नहीं, गांव में 12वीं तक का स्कूल न होने के कारण नेहा पास के गांव जहाजगढ़ में 12वीं कक्षा की पढ़ाई करने जाती है। नेहा ने खेलो हरियाणा की साइकिलिंग की इंडिविजुअल परसूट प्रतियोगिता में 3 मिनट, 50 सेकंड व 554 माइक्रो सेकंड की समय अवधि में 2 किमी की दूरी तय कर तीसरा स्थान हासिल किया है। नेहा का खेलो इंडिया में चयन हो चुका है और वह वर्ष 2019 व 2021 में कांस्य व सिल्वर मेडल जीत चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed