{"_id":"65f715fbc48afffdb5033e4b","slug":"kurukshetra-dead-body-of-security-guard-found-in-syl-canal-near-bachgawan-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: बचगावां के नजदीक एसवाईएल नहर में मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: बचगावां के नजदीक एसवाईएल नहर में मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव
Sun, 17 Mar 2024 09:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 17 Mar 2024 09:40 PM IST
सार
हिसार का रहने वाला प्रवीण बिना बताए घर से आया था। 14 को बाइक नहर किनारे मिली थी।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बचगावां के समीप सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) से एक युवक का शव बरामद हुआ। जेब से मिले कागजात से मृतक की शिनाख्त 24 वर्षीय प्रवीण निवासी लोहारी राघो नारनौंद हिसार के रूप में हुई। प्रवीण राजपुरा व मोहाली पंजाब में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। प्रवीण 13 मार्च को नौकरी की तलाश में बाइक पर राजपुरा आने के लिए अपने घर से निकला था। अगले दिन परिजनों उसकी गुमशुदगी हिसार में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे राहगीरों ने बजगावां के समीप नहर में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। गोताखोर प्रगट सिंह व सिंदर ने मौके पर पहुंच कर शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ, जिससे उसकी शिनाख्त हो गई। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
स्वजन कुरुक्षेत्र पहुंचे और मृतक की शिनाख्त प्रवीण कुमार के रूप में की। हरिकिशन ने बताया कि प्रवीण मोहाली में प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ महीने पहले उसकी नौकरी छूट गई थी, जिससे वह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
13 मार्च को वह घर से बिना बताए ही अपनी बाइक पर कहीं चला गया था। उसे कॉल किया तो उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा था। अगले दिन उन्होंने पुलिस में उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
नहर किनारे मिली थी बाइक
परिजनों के अनुसार 14 मार्च को पंजाब पुलिस को राजपुरा में नहर के किनारे से एक बाइक बरामद हुई थी। बाइक के नंबर से जांच कर पुलिस ने प्रवीण के परिजनों को सूचना दी थी। तभी से परिजन नहर में उसकी तलाश कर रहे थे। चार दिन बाद प्रवीण का शव एसवाईएल नहर से बचगावां के समीप बरामद हुआ।
इत्तेफाकिया रपट दर्ज
केयूके थाना में तैनात जांच अधिकारी कर्मबीर ने बताया कि पुलिस ने उसके पिता हरिकिशन के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।