{"_id":"6602c2e07c5552be6f03c93d","slug":"kurukshetra-crpf-jawan-s-car-meets-with-road-accident-daughter-dies-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: सड़क हादसे का शिकार हुई सीआरपीएफ के जवान की कार, बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: सड़क हादसे का शिकार हुई सीआरपीएफ के जवान की कार, बेटी की मौत
Tue, 26 Mar 2024 06:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 26 Mar 2024 06:13 PM IST
सार
रितेश परिवार के साथ कार में गांव से चंडीगढ़ ड्यूटी पर जा रहा था। उनकी बेटी माही एमबीबीएस के लिए परीक्षा की तैयारी कर रही थी। यह हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर पिपली के नजदीक सीआरपीएफ के जवान की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में उसकी 16 वर्षीय बेटी माही निवासी छुट जिला मेरठ यूपी की मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना सदर में दिए बयान में रितेश कुमार ने बताया कि वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स में कार्यरत है। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे वह अपने परिवार पत्नी कोमल, बेटे अंश, वानविक व बेटी माही के साथ अपनी कार में गांव से चंडीगढ़ ड्यूटी पर जा रहा था।
विज्ञापन
करीब दो घंटे बाद जैसे ही उमरी से आगे पिपली की ओर निकले तो अचानक उसकी कार का संतुलन बिगड़ गया। कार बेकाबू होकर हाईवे पर लगी ग्रिल से टकराकर पलट गई। हादसे में माही के सिर में ज्यादा चोट लगी।
विज्ञापन
उसने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और बेटी को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी बेटी की जांच करके मृत घोषित कर दिया। बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।