फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra, crime, murder

ईंट मारकर हत्या

Wed, 19 Mar 2014 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Wed, 19 Mar 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra, crime, murder
मंगलवार देर शाम स्थानीय जनता स्कूल के निकट 45 वर्षीय व्यक्ति की ईंट मार कर हत्या करने का समाचार है।
विज्ञापन


हमलावर की ईंट लगने से लहूलुहान हुए व्यक्ति को कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में दाखिल कराया गया था,जहां उपचार के दौरान घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।

लाश का पोस्टमार्टम बुधवार को होगा। बहरहाल पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम हाऊस में रखवाकर ने जांच शुरु कर दी है। समाचार लिखे जाने तक हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
विज्ञापन


परिवार के लोगों के अनुसार स्थानीय झांसा रोड़ जनता स्कूल के निकट नगर की श्याम कालोनी वासी जयभगवान पुत्र छितरुराम जनता स्कूल पैट्रोल पंप के निकट था। इस दौरान अर्जुन नाम के एक व्यक्ति से उनकी कहासुनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अर्जुन नाम के इस सख्श ने जयभगवान के  सिर पर ईंट मारी। ईंट लगते ही जयभगवान जमीन पर गिर गया और उसके सिर से काफी खून निकला।

लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इस बीच निकट ही स्थित श्याम कालोनी वासी उसके परिवार के सदस्य भी वहां पहुंच गए।

डाक्टरों के मुताबिक सिर में काफी गहरा घाव था और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने परिवार वालों के बयान ले रही है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। परिवार वालों के अनुसार जयभगवान की किसी से पुरानी रंजिश नहीं थी।

वहीं अस्पताल में मौजूद मृतक जयभगवान के परिवार के सदस्यों ने घटना के पीछे कारणों के प्रति अनभिज्ञता जताई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed