फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra, crime, atm

शाहाबाद में एटीएम तोड़ने का आरोपी काबू

Wed, 26 Mar 2014 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Wed, 26 Mar 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
Kurukshetra, crime, atm
पुलिस ने एटीएम तोड़कर चोरी करने का प्रयास और गोली मारकर गाड़ी लूटने वाले आरोपियों को काबू किया है। एक आरोपी पर चौकीदार को बंधक बनाकर एटीएम तोड़कर चोरी के प्रयास का मामला दर्ज है, जबकि दूसरे पर गाड़ी लूटने का।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा एक प्रभारी उप निरीक्षक केवल सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अभे राम, सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार, राजेन्द्र सिंह और सिपाही नरेश कुमार की टीम ने टी प्वाइंट उमरी पर एक व्यक्ति को रोका।
विज्ञापन


जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल 315 बोर और एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सिकंदरपुर जिला करनाल निवासी जसविंदर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में जसविंदर ने माना कि उसने 24 फरवरी को शाहाबाद में अपने साथी के साथ मिलकर बैंक के एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश की थी और चौकीदार को बांध कर चले गए।

यूनियन बैंक आफ इंडिया के मैनेजर की शिकायत पर थाना शाहाबाद में मामला दर्ज है। इस वारदात में उसका साथ रिषीपाल भी शामिल था। आरोपी को पुलिस ने अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया है।

एक अन्य मामले में अपराध शाखा एक से ही सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार, हवलदार सतीश कुमार और नवदीप सिंह ने नए बस स्टैंड के निकट से भगवानपुर निवासी जयदेव उर्फ संटी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल 315 बोर और एक कारतूस बरामद किया।


पूछताछ में आरोपी ने माना कि उसने और उसके साथी नीरज ने 8 मार्च को दुधला के निकट से सांभली निवासी सतिंदर को गोली मार कर घायल किया था।

फायर करने के बाद वे लोग उसकी फॉरचूनर गाडी लेकर फरार हो गए थे। इस बारे में संतिदर की शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज है। न्यायालय ने आरोपी को दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed