फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra becomes champion in state level mass and belt wrestling championship

Kurukshetra News: प्रदेश स्तरीय मास और बेल्ट रेसलिंग चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र बना चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra becomes champion in state level mass and belt wrestling championship
लाडवा। एसोसिएशन ऑफ ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स हरियाणा की ओर से प्रदेश स्तरीय मास रेसलिंग व बेल्ट रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें जिला कुरुक्षेत्र की टीम ने चैंपियन ट्रॉफी हासिल की। एसोसिएशन के महासचिव सतविंदर सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय चैंपियनशिप में जिला कुरुक्षेत्र की टीम चैंपियन रही तथा करनाल दूसरे और चरखी दादरी तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के समापन समारोह पर भाजपा नेता पार्षद व एसोसिएशन के चेयरमैन अमित खुराना ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लाडवा में प्रदेश स्तरीय खेलों का आयोजन करना सराहनीय कार्य है और इसके लिए आयोजन कमेटी के सदस्य बधाई के पात्र हैं। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया और मेहनत करके अपने खेल को और निखारने के लिए प्रेरित किया। मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता और जितनी आप मेहनत करोगे उतने अच्छे आपको परिणाम मिलेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान राकेश खुराना, विशिष्ट अतिथि पीआरओ अमित सिंघल, राजेश वर्मा, विशाल मित्तल, गोल्डी मंधान, अमन चोपड़ा, देवेंदर, मनीष शर्मा, भारत मंढ़ाण सहित अन्य सदस्य एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed