{"_id":"649374f6ea956e6e884b680a655a36c7","slug":"kuruksetra-police-dav-public-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छा नागरिक बनने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी : डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छा नागरिक बनने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी : डीजीपी
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 27 Feb 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस महानिदेशक एसएन वशिष्ठ ने कहा कि देश का अच्छे नागरिक बनने और अच्छे समाज का निर्माण करने के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा देना निहायत जरूरी है।
जब तक युवा पीढ़ी को अच्छी शिक्षा मुहैया नहीं करवाई जाएगी, तब तक देश और प्रदेश का विकास भी नहीं किया जा सकता। इस गंभीर विषय पर हरियाणा पुलिस ने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए डीएवी जैसे संस्थान से समझौता किया है।
पुलिस महानिदेशक वीरवार को पुलिस लाइन में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के शुभारंभ पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे।
डीजीपी ने स्कूल के विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई देते कहा कि अब जिले में पुलिस पब्लिक स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे 720 विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा मिलेगी।
उन्होंने माना कि पुलिस प्रशासन का काम कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। शिक्षण संस्थानों को चलाने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में महारत हासिल करने के लिए अच्छी एजेंसी की जरूरत है।
विज्ञापन
इसी जरूरत को महसूस करते हुए 100 सालों से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही डीएवी संस्था को स्कूलों का संचालन करने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि स्कूल में शीघ्र ही 12वीं तक शिक्षा मुहैया करवाई जाएगी।
उन्होंने एडीजीपी बलजीत सिंह संधू की प्रशंसा करते कहा कि एडीजीपी के प्रयासों से ही कुुरुक्षेत्र का यह आठवां स्कूल है, जो डीएवी संस्था ने अडॉप्ट किया है।
उन्होंने कहा कि इन स्कूलों के संचालन में धन और अन्य प्रकार की सुविधाओं की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस स्कूल के शिक्षकों को डीएवी संस्था की ओर से ट्रेनिंग दी जाएगी।
पुलिस प्रशासन स्कूलों को इमारत और अन्य सुविधाएं मुहैया करवाएगा, जबकि डीएवी संस्थान शिक्षा देने का काम करेगा। जिले केे पुलिस अधीक्षक स्कूल के चेयरमैन होंगे।
पलवल, मेवात, पंचकूला और सोनीपत में खुलेंगे स्कूल
एडीजीपी एवं एमडी एचपीएचसी बलजीत सिंह संधू ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहैया करवाने के लिए डीएवी संस्था से समझौता किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में उच्च स्तरीय सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
पुलिस प्रशासन शीघ्र ही प्रदेश में पलवल, मेवात, पंचकूला और सोनीपत में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल खोले जाएंगे। डीएवी संस्था के उपप्रधान राजेंद्र नाथ ने कहा कि डीएवी संस्थान 100 सालों से शिक्षा देने का काम कर रहा है।
पूरे देश में 800 से ज्यादा शिक्षा संस्थान कार्यरत हैं। पंजाब, हरियाणा और कई अन्य संस्थाओं के करीब 100 से ज्यादा स्कूल डीएवी संस्थान ने अडॉप्ट किए हैं।
करनाल रेंज के आईजी बलबीर सिंह ने कहा कि डीएवी जैसे संस्थान से जुड़ने के बाद पुलिसकर्मियों के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिल पाएगी। यहां से देश के अच्छे भविष्य को तैयार किया जाएगा।
इस मौके पर स्कूली विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल की प्रिंसिपल दीपिका दत्ता ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उपायुक्त निखिल गजराज, पुलिस अधीक्षक वाई पूर्ण कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक, डीएसपी निर्मल सिंह, डीएसपी शीतल सिंह, डा. शालिनी शर्मा सहित अन्य अधिकारी और शिक्षक मौजूद थे।
लोकसभा चुनावों की ट्रेनिंग का कार्य एक मार्च से
पुलिस महानिदेशक एसएन वशिष्ठ ने कहा कि एक मार्च से प्रदेश के सभी जिलों में लोकसभा चुनावों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मधुबन से विशेष टीमों द्वारा प्रशिक्षण देने का काम किया जाएगा।
डीजीपी ने पुलिस लाइन में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षणार्थियों को भी संबोधित किया। यहां पर पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों से बचाव करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तरीके भी करके दिखाए।
डीजीपी ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों को अभी और प्रशिक्षण देने की जरूरत है। हर जिले में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में 2-2 कंपनियों को ट्रेनिंग देने का काम किया जा रहा है।
हर जिले में 15 दिनों बाद विशेष ट्रेनिंग भी देने का काम शुरू किया गया है। पुलिस कर्मचारियों को हर प्रकार की उच्च स्तरीय सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।