{"_id":"5e41a3468ebc3ee5c0137462","slug":"kurukhetra-university-kurukshetra-news-knl216827136","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंटिया चुनाव 25 को, 14 तक भरे जाएंगे नामांकन, आमसभा की बैठक में आज फैसले पर लगेगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंटिया चुनाव 25 को, 14 तक भरे जाएंगे नामांकन, आमसभा की बैठक में आज फैसले पर लगेगी मुहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन के चुनाव हस्तक्षेप के बाद केयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ द्वारा सोमवार को कार्यकारिणी की आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें कुंटिया के आगामी चुनावों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि 25 फरवरी को कुंटिया का चुनाव होगा। इससे पहले 14 फरवरी तक इच्छुक उम्मीदवार नामांकन भर सकते हैं। हालांकि मंगलवार दोपहर को विश्वविद्यालय में होने वाली आमसभा की बैठक में मुहर लगाई जाएगी।
कुंटिया प्रधान सुनील कक्कड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि मंगलवार को कुंटिया की आमसभा की बैठक बुलाकर आगामी चुनावों की तारीख पर मुहर लगाई जाएगी। विश्वविद्यालय के विजय ग्राउंड में होने वाली इस बैठक में चुनाव संबंधित घोषणा की जाएगी। प्रधान सुनील कक्कड़ ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव सुनील सेठी चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जिनकी देखरेख में कुंटिया का चुनाव होगा। वहीं इसके अलावा उन्होंने एसकेएस के जिला प्रधान ओमप्रकाश को उप चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। इस बैठक में कुंटिया के वरिष्ठ उप प्रधान पोली राम, उप प्रधान चंदन सिंह, महासचिव कैलाश शर्मा, प्रेस सचिव रामफल, कोषाध्यक्ष गुरमेल संधू सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।