फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kuntiya Election: Candidates are trying their best to win

कुंटिया चुनाव : जीत के लिए उम्मीदवार लगा रहे एड़ी चोटी का जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Kuntiya Election: Candidates are trying their best to win
कुरुक्षेत्र। ​​कुवि में कुं​टिया चुनाव के लिए घरों में जाकर प्रचार- प्रसार करते रामकुमार गुर्जर
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) का चुनाव 23 अगस्त को होना है, जिसको लेकर चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों के पसीने छूटे हुए हैं। अपनी-अपनी जीत के दावे के साथ तीनों ही ग्रुप के उम्मीदवार मतदाता कर्मचारियों को अपने-अपने पक्ष में करने के लिए विश्वविद्यालय के विभागों से लेकर उनके घरों तक दस्तक दे रहे हैं। मतदाता कर्मचारी भी अभी अपने पत्ते नहीं खोल रहे है, जिसके चलते उम्मीदवारों की सांसें भी फूलने लगी है। चुनाव में जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, यह तो चुनाव के बाद ही पता चलेगा, लेकिन हर उम्मीदवार ने अपनी-अपनी जीत के लिए जी-जान लगा दी है।
विज्ञापन

चुनाव में नीलकंठ ग्रुप के शेर, रामकुमार गुर्जर ग्रुप की साइकिल और रजवंत कौर ग्रुप के छतरी के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं और तीनों ही ग्रुप के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल भी बनता जा रहा है। ऐसे में हर उम्मीदवार कर्मचारियों के हित में अनेक कदम उठाने के दावे कर रहा है। शनिवार को विश्वविद्यालय में छुट्टी के बावजूद भी ये चुनावी योद्धा दिनभर कर्मचारियों को मनाने के लिए पसीना बहाते रहे।
विज्ञापन




हर समस्या का होगा समाधान

शेर ग्रुप के प्रधान नीलकंठ का कहना है कि यह चुनाव प्रधान पद के लिए नहीं कर्मचारियों के हित के लिए लड़ रहे हैं। कर्मचारियों ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी तो वे हर संभव प्रयास करेंगे कि उनकी हर समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




उम्मीदों पर खरा उतरेंगे
गुर्जर ग्रुप के प्रधान रामकुमार गुर्जर का कहना है कि पिछले साल भी उन्होंने यह जिम्मेदारी बखूबी निभाई और कर्मचारियों की रुकी हुई सैलरी दिलवाई। इसके साथ ही अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं कर्मचारियों को दिलाने के लिए प्रयास किए गए। इस बार भी मौका मिला तो कर्मचारियों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।



कर्मचारियों के साथ नहीं होने दिया जाएगा अन्याय


कर्ण सिंह ग्रुप की प्रधान रजवंत कौर का कहना है कि उन्हें इस बार जिम्मेदारी मिली तो वे हर संभव कर्मचारियों की समस्याएं दूर करने का प्रयास करेंगी। उनके साथ किसी भी तरह से अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उनका ग्रुप पहले भी कर्मचारियों के लिए हर समय तत्पर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed