फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kuntia's newly elected executive took oath, Kurukshetra

कुंटिया की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Kuntia's newly elected executive took oath, Kurukshetra
फोटो- 32,33
विज्ञापन

कुंटिया की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ
केयू के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया शपथ ग्रहण समारोह, कर्मचारी नेताओं ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) के नवनिर्वाचित प्रधान रामकुमार गुर्जर सहित पूरी कार्यकारिणी को शुक्रवार को शपथ दिलाई गई। विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कुंटिया के पूर्व प्रधान डॉ. बाबू राम गुप्ता की उपस्थिति में सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रेस सचिव इंद्र सिंह बधाना और पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन के चेयरमैन कृष्ण शर्मा ने कुंटिया के नवनिर्वाचित प्रधान रामकुमार गुर्जर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इसके बाद नवनिर्वाचित प्रधान रामकुमार गुर्जर ने वरिष्ठ उप प्रधान विक्रम, उप प्रधान कर्मवीर शर्मा, महासचिव अनिल लौहट, सह सचिव रुपेश खन्ना, प्रेस सचिव मनीष बालदा, कोषाध्यक्ष शमशेर चौहान, कार्यकारिणी सदस्य सुखबीर सिंह, जगदीश खनौदा, विक्रम, विनीता सारसा, विजय, ओमवीर शर्मा, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र राणा, उमेश शर्मा, रमेश, राजदेव, राजकुमार और नरेश दिनेश को शपथ दिलाई। प्रधान रामकुमार गुर्जर और महासचिव अनिल लौहट ने कहा कि कुंटिया कार्यकारिणी निष्पक्षता से कर्मचारियों के हितों में कार्य करेगी। संगठन की मजबूती हमारी प्राथमिकता रहेगी। कहा कि विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारियों की कई मांगें लंबित पड़ी है, लेकिन वे प्रशासन के सहयोग से सभी लंबित मांगों को पूरा कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

कुंटिया के पूर्व प्रधान नीलकंठ शर्मा और महासचिव रविंद्र तोमर ने भी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का हमेशा सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र बंसल, कुंटिया के पूर्व प्रधान मान सिंह, एसकेएस के पूर्व जिला प्रधान संत कुमार, पूर्व महासचिव भारत भूषण, हरीश चंद्र, डीके बब्बर, सूरजभान नरवाल, सुरेंद्र शर्मा, भीम सिंह, रोहतक पीजीआई से तारिफ सिंह, प्रधान सुमेर, कुलवंत मलिक, राजकुमार शर्मा व संजय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed