फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kuntia elections: Ramkumar, Neelkanth and Rajwant Kaur in the fray for the post of head, Kurukshetra

कुंटिया चुनाव ः प्रधान पद के लिए रामकुमार, नीलकंठ और रजवंत कौर मैदान में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Kuntia elections: Ramkumar, Neelkanth and Rajwant Kaur in the fray for the post of head, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में केयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रधान पद के लिए कर्ण सिंह ग्रुप से रामकुमार गुर्जर, शेर ग्रुप से नीलकंठ शर्मा और रजवंत कौर ग्रुप से रजवंत कौर मैदान में है।
नामांकन प्रक्रिया सोमवार को होगी। नामांकन से पहले प्रधान और महासचिव सहित विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों को उतारने के लिए सभी ग्रुपों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। आम सभा की बैठक के बाद सभी ग्रुपों में बैठकों का दौर चला हुआ है। इतना ही नहीं, 12 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार अभी से शुरू हो गया है। इस बार करीब 1430 कर्मचारी मतदान करेंगे।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए तीन ग्रुपों के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होने की संभावना है। शुक्रवार को कुंटिया प्रधान पद प्रत्याशी रजवंत कौर अपने ग्रुप के सदस्यों के साथ बैठक की और यूनिवर्सिटी प्रेस, लाइब्रेरी, परीक्षा शाखा और प्रशासनिक ब्लॉक में जाकर कर्मचारियों से वोट और सपोर्ट की अपील की। रजवंत कौर ने कहा कि कर्मचारी सभी ग्रुपों को देख चुके हैं। इस बार जात-पात से ऊपर उठकर, यूनियन की एकता, मान-सम्मान और यूनियन को बुलंदी पर लाने के लिए उनका समर्थन देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शेर ग्रुप के प्रधान पद प्रत्याशी नीलकंठ शर्मा व महासचिव प्रत्याशी रविंद्र तोमर का कहना है कि निवर्तमान कार्यकारिणी ने कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी कर्मचारियों की कई अहम मांगों पर सहमति जताई है, जिसके बाद से कर्मचारियों का कुंटिया में विश्वास और बढ़ा है।
गुर्जर ग्रुप का कर्ण सिंह ग्रुप में विलय होने के बाद पूर्व प्रधान रामकुमार गुर्जर को प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में उतारा जाएगा, जबकि महासचिव प्रत्याशी के रूप में अनिल लौहट को मैदान में उतारने की रणनीति बनी है। कर्ण सिंह ग्रुप के चेयरमैन भारत भूषण का कहना है कि उनके ग्रुप की सबसे पहली प्राथमिकता कुंटिया को मजबूत करने की है।

चार को नामांकन और 12 अप्रैल को मतदान
चार अप्रैल को नामांकन पत्र भरे जाएंगे। पांच अप्रैल को दोपहर 12 बजे वापस लिए जाने का समय। इसी दिन शाम चार बजे चुनाव चिह्न प्रदान किए जाएंगे। 12 अप्रैल को सुबह नौ बजे से पांच बजे तक मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed