{"_id":"6a0f6d906154102494092bce","slug":"kuk-star-wins-employees-volleyball-tournament-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-155225-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: केयूके स्टार ने जीती कर्मचारी वॉलीबॉल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: केयूके स्टार ने जीती कर्मचारी वॉलीबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विजेताा टीम के साथ केयू के कुलसचिव डॉ वीरेंदर पाल सिंह। स्वयं
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शिव सेवा समिति पांडेश्वर महादेव मंदिर की ओर से आयोजित कर्मचारी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में केयूके स्टार टीम चैंपियन बनी। फाइनल मुकाबले में केयूके स्टार ने केयूके स्पार्टन को 15-5 और 15-7 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले खेले गए पहले सेमीफाइनल में केयूके स्टार ने केयूके हरिकेन को 15-5 और 15-6 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में केयूके स्पार्टन ने केयूके पैंथर को 15-8 और 15-10 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।
तीसरे स्थान के मुकाबले में केयूके हरिकेन ने केयूके पैंथर को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। हरिकेन टीम की ओर से राजीव चौहान ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेता केयूके स्टार टीम पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही। टीम के कप्तान शमशेर चौहान ने जीत का श्रेय हरनेक सैनी, संदीप चौहान, वीरेंद्र तंवर, कपिल थापा और आशीष को दिया। वहीं स्पार्टन टीम की ओर से कप्तान हरीश गैरोला और अंशुल शर्मा ने बेहतर खेल दिखाया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल ने किया था। टूर्नामेंट में छह टीमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता का आयोजन शिव सेवा समिति की ओर से और प्रायोजन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से किया गया। साथ ही समापन समारोह में कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल ने विजेता टीम को ट्रॉफी और 5100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। विजेता टीम ने पुरस्कार राशि पांडेश्वर महादेव मंदिर के लिए दान कर दी।