फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KUK Spartans became champions of KU T20 competition

Kurukshetra News: केयूके स्पार्टन बनी केयू टी-20 प्रतियोगिता की चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
KUK Spartans became champions of KU T20 competition
कुरुक्षेत्र। विजेता टीम को प्रोत्साहित करते मुख्याति​थि व अन्य सदस्य। स्वयं
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के खेल मैदान में रविवार को विवि गैर शिक्षक कर्मचारियों के चौथी अनौपचारिक टी-20 प्रतियोगिता का फाइनल मैच हुआ। इसमें केयूके स्पार्टन टीम ने दूसरी बार प्रतियोगिता के चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


मैच में टॉस जीतकर केयूके स्पार्टन ने पहले बैटिंग करने का फैसला करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 178 रन बनाए। इसमें ओपनर बल्लेबाज अंशुल शर्मा ने विस्फोटक पारी खेलते हुए 12 चौके व एक छक्के के साथ सर्वाधिक 71 रन बनाए। कप्तान हरीश गैरोला ने कप्तानी पारी खेलते हुए 46 रन बनाए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी एडमिन प्लेयर्स की टीम के ओपनर बल्लेबाज राहुल धीमान ने छह चौके व तीन गगनचुंबी छक्के लगाकर 61 रन बनाए। वहीं पूरी टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 135 रन ही बना सकी। मैच में कप्तान हरिश गैरोला ने चार विकेट, रामेश्वर दास ने दो व विनोद कुमार, सुशील यादव और शिव शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। मैच में शमशेर चौहान व संदीप जांगड़ा ने अंपायर और मैच रेफरी की भूमिका संदीप चौहान ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि वरिष्ठ क्रिकेटर व विवि के उप कुलसचिव विनोद वर्मा ने कहा कि खेल जीवन में प्रतिस्पर्धा की भावना को जाग्रत करते हैं।
अंशुल शर्मा को मिला सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व मैन ऑफ द सीरीज का खिताब
गैर शिक्षक कर्मचारियों के चौथी अनौपचारिक टी-20 प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए अंशुल शर्मा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। स्पार्टन टीम के कप्तान हरिश गैरोला को मैन ऑफ द मैच व एडमिन प्लेयर्स के खिलाड़ी सागर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का अवार्ड मिला। प्रतियोगिता के 14 मैचों में खिलाड़ियों ने 394 चौके व 53 छक्के लगाए।

कुरुक्षेत्र। विजेता टीम को प्रोत्साहित करते मुख्यातिथि व अन्य सदस्य। स्वयं

कुरुक्षेत्र। विजेता टीम को प्रोत्साहित करते मुख्यातिथि व अन्य सदस्य। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed