{"_id":"63b0a2196a2a120f75044c31","slug":"ku-team-won-trophy-in-all-india-inter-university-women-s-kabaddi-kurukshetra-news-knl132222382","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला कबड्डी में केयू टीम ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला कबड्डी में केयू टीम ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला कबड्डी प्रतियोगिता में ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है। टीम की जीत से विश्वविद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई है।
कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने विजेता खिलाड़ियों सहित कोच बलवान सिंह, मैनेजर सोनिया मलिक व खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान में लड़कियां शिक्षा, विज्ञान सहित खेल के क्षेत्र में आगे रहकर परचम लहरा रही है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
गत वर्ष रजत पदक लेकर आई कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी की टीम ने इस वर्ष ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल स्टाइल महिला कबड्डी प्रतियोगिता 2022-23 जीत कर एक और स्वर्ण पदक कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के नाम कर दिया हैष टीम ने नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता को जीतते हुए ऑल इंडिया में भी स्वर्ण के खिताब को बरकरार रखा है।
विज्ञापन
चौ. रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद में 27 से 30 दिसंबर को आयोजित ऑल इंडिया की प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ियों ने बहुत ही उमदा प्रदर्शन करते हुए छह मैच खेले और छह टीमों को हराया। पहले दिन के खेल में कुरुक्षेत्र की टीम ने एसएनडीटी यूनिवर्सिटी मुंबई की टीम को 75-29 से तथा मदर टेरेसा वोमेन यूनिवर्सिटी की टीम को 75-16 के बड़े अंतर से हराया। दूसरे दिन के खेल में भी जीत का सिलसिला बरकरार रखते हुए कुरुक्षेत्र की टीम ने बर्दवान यूनिवर्सिटी को 77-28 तथा बीवीपी यूनिवर्सिटी बिलासपुर को 26-9 से मात दी।
सेमीफाइनल मैच में भी एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक की टीम को 49-37 से हराकर कुरुक्षेत्र की टीम फाइनल मुक़ाबले में प्रवेश कर गई। वहीं फाइनल में मुकाबला हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला से हुआ जो एक अत्यंत रोमचक मुक़ाबला साबित हुआ परन्तु कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की होनहार महिला खिलाड़ियों ने 31-29 से यह मैच भी जीत लिया और स्वर्ण अपने नाम कर लिया ।
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की टीम से राज रानी, अंतिम, एकता व प्रियंका ने बहुत ही उम्दा खेल प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ रेडर पूजा साबित हुई। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र की टीम ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की स्पोर्ट्स कौंसिल के प्रधान डॉ. सुभाष चंद, प्रिंसिपल, डीएवी कॉलेज, पूंडरी व उप प्रधान डॉ. किरण आंग्रे, प्रिंसिपल एमडी एसडी कॉलेज, अंबाला ने भी इस जीत के मौके पर विजेताओं, टीम कोच बलवान सिंह व खेल निदेशक डॉ राजेश सोबती को बधाई दी।