फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ku students burn

केयू के छात्रों ने फूंका स्मृति ईरानी का पुतला

Thu, 21 Jan 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Thu, 21 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
ku students burn
हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में दलित शोधार्थी रोहित वेलुमा के आत्महत्या के मामले को लेकर केयू के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों सेंट्रल लाइब्रेरी के पास एकत्रित हुए।
विज्ञापन


उसके बाद सभी छात्र रोष मार्च निकलते हुए सेकेंड गेट पर पहुंचे। यहां पर छात्रों ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका। इसक बाद उन्होंने कुलपति कार्यालय तक रोष मार्च निकला और कुलसचिव के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री, अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग, अध्यक्ष मानवाधिकार आयोग, चेयरमैन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग आदि के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


छात्र नेता रविंद्र ढांडा ने बताया कि 17 जनवरी को हैदराबाद विश्वविद्यालय में पीएचडी के दलित शोध छात्र रोहित वेमुला ने विश्वविद्यालय प्रशासन के दलित विरोधी नजरिए और प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। प्रशासन द्वारा करीब दो सप्ताह पहले चार अन्य छात्रों के साथ फर्जी मामला बनाकर छात्रावास से निष्काषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब से यह पांचों छात्र खुले मेें रहकर आंदोलन कर रहे थे। ये सभी छात्र अंबेडकर स्टूडेंट्स एसोसिएशन से जुड़े थे। इन्हे विश्वविद्यालय प्रशासन पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था। रोहित वेमुला गरीब दलित परिवार से था। ढांडा ने कहा कि पहले भी दलित छात्रों के साथ देश के भिन्न- भिन्न संस्थानों में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।


इस अवसर पर छात्र नेता सुखबीर मेहरा, सुरेंद्र, कुलदीप दूत, योगेश कर्णवाल, अमित बामणीय, वीरेंद्र मेहरा, विशाल, अश्वनी, नरेंद्र रंगा, रोबिन, दिनेश बौद्ध, दीपक कुमार, अशोक, संजीव सैनी, सचिन, अंकुश मित्तल, अमन, राजबीर, विजेता, ज्योति, टिंकू, ऋचा शर्मा, सोनी, सुमन, कविता, साक्षी आदि विद्यार्थी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed