फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU started portal to solve the problems of students, Kurukshetra

विद्यार्थियों की समस्या निवारण के लिए केयू ने शुरू किया पोर्टल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
KU started portal to solve the problems of students, Kurukshetra
केयू में परीक्षा शिकायत संबंधी पोर्टल के शुभारंभ करते वीसी प्रो. सोमनाथ सचदेवा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आईयूएमएस पोर्टल पर परीक्षा व पंजीकरण संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए छात्र परीक्षा शिकायत संबंधी पोर्टल शुरू किया गया है। अब विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में अपनी परीक्षा संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस सुविधा का लाभ प्राइवेट तथा दूरवर्ती निदेशालय के विद्यार्थी भी ले सकेंगे। इसके साथ ही पोर्टल पर विद्यार्थी विश्वविद्यालय में चल रहे या होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी ले सकेंगे। भविष्य में इस पोर्टल पर दी जा रही सुविधाओं का लाभ विवि. के प्राध्यापक व कर्मचारी भी ले सकेंगे।
पोर्टल की खास विशेषता यह है कि विद्यार्थी द्वारा दर्ज की गई शिकायत व प्रार्थनापत्र तुरंत संबंधित विभाग, महाविद्यालय व विश्वविद्यालय के संबंधित कर्मचारी के पास ऑनलाइन पहुंचेगी। इतना ही नहीं, परीक्षा संबंधी समस्या व प्रार्थना के निपटान के लिए की गई कार्रवाई विद्यार्थी स्वयं देख पाएगा। इस पोर्टल पर विद्यार्थी अपनी परीक्षा तथा पंजीकरण संबंधी किसी भी प्रकार की प्रार्थना व समस्या को संबंधित कागजात के साथ अपलोड कर निश्चित अवधि में समस्या का समाधान प्राप्त कर सकेगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कमेटी रूम से मंगलवार को कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विवि. के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए डिजिटलाइजेशन हमारी प्राथमिकता है। विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए भविष्य में विवि. को पूर्णतया डिजिटल करने की दिशा में आईयूएमएस प्रणाली को चरणबद्ध तरीके से विवि. में लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रो. अनिल वोहरा, प्रो. अनिल वशिष्ठ, प्रो. डीएस राणा, प्रो. नीलम ढांडा, प्रो. सीसी त्रिपाठी, प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. राजेंद्र नाथ, डॉ. राकेश, डॉ. हुकम सिंह, डॉ. अंकेश्वर प्रकाश, परीक्षा शाखा के सहायक कुलसचिव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed