फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU signs MoUs with 14 companies, students to get industrial training

Kurukshetra News: केयू ने 14 कंपनियों संग किए समझौते, विद्यार्थियों को मिलेगा औद्योगिक प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
KU signs MoUs with 14 companies, students to get industrial training
कुरुक्षेत्र। केयू में कंपनियों के साथ एमओयू साइन करते कुलपति प्रो सोमनाथ व अन्य। संस्थान - फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ उद्योगों में काम का अनुभव देने के लिए 14 कंपनियों से समझौते किए हैं। ये समझौते अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम और इंटर्नशिप के लिए हुए हैं। इन्हें बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग (नॉर्दर्न रीजन), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, कानपुर के माध्यम से संपन्न किया गया।
विज्ञापन

केयू सेंटर फॉर ट्रेनिंग, इंटर्नशिप एंड एम्प्लॉयमेंट द्वारा आयोजित एमओयू हस्ताक्षर समारोह की अध्यक्षता कुलगुरु सोमनाथ सचदेवा ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री और नौकरी तक सीमित नहीं है। विद्यार्थियों में नए विचार, नवाचार, रचनात्मक सोच और आत्मनिर्भरता विकसित करना भी आवश्यक है। उद्यमिता उन्हें समस्याओं के समाधान खोजने और विचारों को व्यवसाय में बदलने में मदद करती है। अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम से विद्यार्थी कक्षा के ज्ञान को उद्योग की वास्तविक जरूरतों से जोड़ पाएंगे। उन्हें कंपनियों की कार्यप्रणाली, आधुनिक तकनीक, कार्य संस्कृति और उद्योग की अपेक्षाओं को समझने का अवसर मिलेगा। इससे विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी।
विज्ञापन


समझौता करने वाली कंपनियां
समझौता करने वाली कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एगिलस डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड, पार्क ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, पाथकाइंड डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड शामिल हैं। मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स एंड थेरेपी एलएलपी, ह्यूबर-सुहनर इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड, टाटा 1एमजी और एलेंजर्स मेडिकल सिस्टम्स लिमिटेड भी हैं। लाल पैथ, किंग्स मैनेजमेंट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, येस जर्मनी एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड भी इस सूची में हैं। स्टेर्म्ज हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, स्टेम्ज रेडियोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड और अल्फा थर्म लिमिटेड ने भी समझौते किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




11 उद्योगोन्मुखी पाठ्यक्रमों में 490 सीटें

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एईडीपी के तहत वर्तमान में 11 उद्योगोन्मुखी पाठ्यक्रम चल रहे हैं। इनमें कुल 490 सीटें हैं। चार पाठ्यक्रम सत्र 2025-28 और सात पाठ्यक्रम सत्र 2026-29 के लिए संचालित किए जा रहे हैं। इनमें बीसीए इंडस्ट्री लिंक्ड, बीकॉम प्रोफेशनल, बी.वोक. मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी, बीएमएस इवेंट मैनेजमेंट, बीएससी सेमीकंडक्टर्स इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंफॉर्मेशन, बीएससी रोबोटिक्स एवं ऑटोमेशन, बीए बिजनेस एवं इकोनॉमिक एनालिटिक्स, बीएससी जियोलॉजी प्रोफेशनल, बी.वोक. इंडस्ट्रियल बायोकेमिस्ट्री, बी.वोक. एनवायरनमेंटल साइंस एवं सस्टेनेबिलिटी और बीएससी डेटा साइंस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed