{"_id":"6137bd968ebc3e1e655be8fe","slug":"ku-s-admission-portal-died-on-the-first-day-of-counseling-kurukshetra-news-knl824705142","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटोमेशन पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद भी काउंसिलिंग के पहले दिन दम तोड़ गया केयू का एडमिशन पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटोमेशन पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद भी काउंसिलिंग के पहले दिन दम तोड़ गया केयू का एडमिशन पोर्टल
विज्ञापन
ऑटोमेशन पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद भी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल काउंसिलिंग के पहले दिन ही दम तोड़ गया। आईआईएचएस के बीए, बीकॉम और बीएससी सहित 26 पाठ्यक्रमों की शिक्षकों द्वारा तैयार की गई पहली मेरिट लिस्ट मंगलवार देर रात तक भी पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सकी।
हालांकि तय शेड्यूल के अनुसार 7 सितंबर सुबह 11 बजे पहली मेरिट लिस्ट जारी की जानी थी। सुबह से ही विभाग के शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारी मेरिट लिस्ट जारी करने के लिए जद्दोजहद करने जुटे थे, लेकिन देर रात तक भी लिस्ट अपलोड नहीं हो सकी। उम्मीद जताई जा रही है कि बुधवार सुबह 11 बजे तक मेरिट लिस्ट जारी होगी।
दरअसल, 31 अगस्त तक आईआईएचएस के 26 पाठ्यक्रमों की 1580 सीट पर 8578 आवेदन प्राप्त हुए थे। बीए, बीकॉम सहित कई पाठ्यक्रमों में कड़ी प्रतिस्पर्धा है। मंगलवार सुबह 11 बजे जारी होने वाली पहली मेरिट लिस्ट का दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। किसान आंदोलन के चलते इंटरनेट सेवाएं बाधित होने के कारण विद्यार्थी ऑनलाइन पहली मेरिट लिस्ट नहीं देख पाए, लेकिन जब वे विश्वविद्यालय पहुंचे तो पता चला कि तकनीकी खामियों के चलते मेरिट लिस्ट अपलोड नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने यहां कई घंटे इंतजार किया, लेकिन जब यहां मेरिट लिस्ट जारी होती दिखाई नहीं दी तो उन्होंने निराश होकर लौटना पड़ा। आईआईएचएस पहुंची छात्रा मधु, जसमीन और सिद्त ने बताया कि उन्होंने बीए सहित अलग-अलग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन किया है। मंगलवार सुबह 11 बजे पहले मेरिट लिस्ट जारी होनी थी, लेकिन इंटरनेट बंद होने के चलते पहली मेरिट लिस्ट नहीं देख सके। जब वे अपने परिजनों के साथ विश्वविद्यालय पहुंचे तो पता चला कि इन्होंने लिस्ट को अपलोड ही नहीं किया। केयू प्रशासन का तर्क है कि विभाग की ओर से सभी पाठ्यक्रमों की मेरिट लिस्ट तैयार कर ली गई थी। मंगलवार सुबह निर्धारित समय पर अपलोड करने का प्रयास किया गया था, लेकिन सॉफ्टवेयर ने स्वीकार नहीं की। उम्मीद जताई है कि बुधवार सुबह मेरिट लिस्ट पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। संवाद
यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट/इंस्टीट्यूट ने जारी की पहली मेरिट लिस्ट
उधर, यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट/इंस्टीट्यूट की ओर से बीए मास कॉम, बीएससी मल्टी मीडिया, बीएससी ग्राफिक्स एंड एनिमेशन सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई है। बीए एलएलबी की ऑल इंडिया ओपन वर्ग की 99.2 प्रतिशत से शुरू हुई और 97.4 प्रतिशत पर खत्म हुई। हरियाणा जनरल की मेरिट लिस्ट 97.4 से शुरू हुई और 95.8 प्रतिशत पर खत्म हुई। बीए मास कॉम की ऑल इंडिया ओपन की 97.6 प्रतिशत से शुरू हुई और 96.2 पर खत्म हुई। वहीं, हरियाणा जनरल की 96.2 से शुरू हुई और 92.8 पर खत्म हुई। बीएससी ग्राफिक्स एंड एनिमेशन की ऑल इंडिया ओपन की 97.4 प्रतिशत से शुरू हुई और 95.2 प्रतिशत पर खत्म, हरियाणा जनरल में 94.4 से शुरू हुई और 91 प्रतिशत अंक पर खत्म हुई। बीएससी मल्टी मीडिया की ऑल इंडिया ओपन वर्ग की 96.8 से शुरू और 92.8 पर खत्म, बीएफए की 99.6 से शुरू और 96.4 पर खत्म, एमपीए की 97 से शुरू और 94.2 पर खत्म हुई। इसके अलावा बीएचएम एंड सीटी की ऑल इंडिया ओपन वर्ग की मेरिट लिस्ट 95 प्रतिशत से शुरू हुई और 88.4 पर खत्म हुई।
यह है मेरिट लिस्ट का शेड्यूल
पहली मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थी 10 सितंबर तक फीस जमा करा सकते हैं। बची हुई सीटों के लिए दूसरी लिस्ट 14 सितंबर को सुबह 11 बजे जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थी 17 सितंबर तक फीस का भुगतान कर सकते हैं। बची हुई सीटों के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट 21 सितंबर को जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थी 23 सितंबर तक फीस जमा कर सकते हैं और अंतिम लिस्ट 28 सितंबर को लगाई जाएगी और चयनित विद्यार्थी 30 सितंबर तक फीस जमा करवा सकते हैं।
पीएचडी में दाखिला लेने वाले उम्मीदवारों की 14 सितंबर को लगाई जाएगी एडमिशन लिस्ट
पीएचडी में दाखिला लेने वाले उम्मीदवारों की 14 सितंबर को एडमिशन लिस्ट जारी की जाएगी। 17 से 20 सितंबर तक उम्मीदवार ऑनलाइन फीस का भुगतान कर सकते हैं। फाइनल एडमिशन लिस्ट 24 सितंबर को लगाई जाएगी। इसमें चयनित शोधार्थी 27 से 28 सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा कर सकते हैं। शोधार्थियों की पीएचडी कोर्स वर्क कक्षाएं 29 सितंबर से शुरू होकर 31 मार्च 2022 तक चलेंगी।