फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU researcher got a grant of lakhs, Kurukshetra

केयू की शोधकर्ता को मिला लाखों का अनुदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
KU researcher got a grant of lakhs, Kurukshetra
शोधार्थी डॉ. प्रभजोत कौर। - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग की शोधकर्ता डॉ. प्रभजोत कौर को एक प्रमुख परियोजना अनुदान के लिए चुना गया है। प्रदेश का कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एकमात्र विश्वविद्यालय है, जिसे जीव विज्ञान के क्षेत्र में महिला वैज्ञानिक योजना-ए के तहत 31 लाख 19 हजार 472 रुपये की राशि परियोजना के अनुदान स्वरूप मिली है।
डॉ. प्रभजोत परियोजना अनुदान प्राप्त करने वाली भारत के 64 चयनित उम्मीदवारों में से एक हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की ओर से केयू की सीएसआईआर रिसर्च एसोसिएट डॉ. प्रभजोत कौर का जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिला वैज्ञानिक योजना-ए के तहत चयन किया गया है। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने इस उपलब्धि के लिए डॉ. प्रभजोत कौर और प्रो. जितेंद्र शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, साहित्य, खेल सहित अन्य क्षेत्रों में बहुत आगे हैं।
विज्ञापन

केयू के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. जितेंद्र शर्मा साइंस इस परियोजना में डॉ. प्रभजोत कौर के मेंटर रहे हैं। प्रो. जितेंद्र शर्मा ने बताया कि यह परियोजना पर्यावरण के अनुकूल तरीके से जैव आधारित पैकेजिंग के लिए स्वदेशी शैवाल के उपयोग पर आधारित है, ताकि लकड़ी और प्लास्टिक पर निर्भरता को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत शैवाल विविधता में समृद्ध है और इसकी क्षमता का पूरी तरह से पता लगाया जाना बाकी है। लकड़ी सेलुलोज के विकल्प के रूप में सेल्यूलोज के स्रोत के रूप में स्वदेशी शैवाल का उपयोग किया जाएगा। एल्गल सेलुलोज का उपयोग आगे पैकेजिंग अनुप्रयोग के लिए नैनोसेल्यूलोज के उत्पादन के लिए किया जा सकता है। कुछ बदलाव के साथ ऐसी पैकेजिंग के लिए प्लास्टिक के उपयोग को कम कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed