फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU painted in the colors of Kuntiya election, the noise of the campaign, Kurukshetra

कुंटिया चुनाव के रंग में रंगा केयू, प्रचार का शोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
KU painted in the colors of Kuntiya election, the noise of the campaign, Kurukshetra
कुंटिया चुनाव के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न वितरित करने से पहले कागजी कार्रवाई करते सहायक चुना - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) के चुनाव के रंग में केयू परिसर रंग चुका है। विश्वविद्यालय में चुनाव प्रचार तेज हो चुका है। सभी प्रत्याशी अपने-अपने एजेंडे को लेकर कर्मचारियों के बीच अपने पक्ष में वोट करने की अपील करने में जुटे हैं।
वहीं मंगलवार को सहायक चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न वितरित किए। कर्ण सिंह ग्रुप को छतरी, शेर ग्रुप को शेर, रजवंत ग्रुप को ट्रैक्टर, प्रधान पद के निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र काजल को ताला चाबी और महेंद्र सिंह को बाल्टी का चुनाव चिह्न मिला है। चुनाव चिह्न मिलने के बाद कर्ण सिंह ग्रुप के प्रत्याशी और समर्थक जहां छतरी लेकर कर्मचारियों के बीच पहुंचे। वहीं, रजवंत कौर ग्रुप, शेर ग्रुप सहित अन्य निर्दलीय प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव चिह्न के साथ परीक्षा भवन, प्रशासनिक भवन, संचालन शाखा, गोपनीय शाखा और स्थापना शाखा सहित अन्य कार्यालयों में पहुंचे और कर्मचारियों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

कई कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
वार्ड एक से सुखबीर सिंह, दो से जगदीश चंद्र, तीन से विक्रम, चार से विनिता, पांच से विजय सिंह, छह से ओमबीर, सात से राजन शर्मा, नौ से राणा मोहिंद्र, 10 से उमेद शर्मा, 13 से राजदेव, 14 से राजकुमार मलिक और वार्ड 15 से नरेश कुमार को निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। वहीं वार्ड आठ से कर्ण सिंह ग्रुप के सुरेंद्र सिंह, शेर ग्रुप के शीशपाल और रजवंत कौर के सुखबीर सिंह, वार्ड 11 से कर्ण सिंह ग्रुप के अशोक कुमार व अन्य प्रत्याशी (सूरज) रमेश सिंह और वार्ड 16 से शेर ग्रुप के दिनेश चंद्र व कर्ण सिंह ग्रुप के संदीप कुमार के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांगों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध : रजवंत कौर
प्रधान पद की प्रत्याशी रजवंत कौर ने दावा करते हए कहा कि उन्हें बड़ी संख्या में कर्मचारियों का समर्थन व सहयोग मिल रहा है। चुनाव जीतने के बाद विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा कराया जाएगा। पुराना स्टाफ रेशों बहाल कराना, स्टेनोग्राफर्स का प्रमोशन चैनल बनवाना, सहायक कर्मचारियों के लिए 3600 ग्रेड पे लागू कराना जैसी कई मांगें उनकी प्राथमिकता है। इस बार युवा कर्मचारियों के जुड़ने से उन्हें पूरा विश्वास है कि उनका ग्रुप भारी मतों से जीतेगा। वे सदैव कर्मचारियों की मांगों के प्रति प्रतिबद्ध रही हैं। किसी भी सूरत में कर्मचारियों के हितों से खिलवाड़ नहीं होने देंगे।
कर्मचारियों को किया जा रहा गुमराह : नीलकंठ शर्मा
शेर ग्रुप से प्रधान पद के प्रत्याशी नीलकंठ शर्मा ने कहा कि निवर्तमान कार्यकारिणी ने कर्मचारी हितों में कई कदम उठाए हैं। सरकार व प्रशासन के सहयोग से कई मांगें भी कर्मचारियों की पूरी कराई है। इनमें वर्ष 2018 में हड़ताल के दौरान काटे गए वेतन वापस दिलवाने की सैद्धांतिक मंजूरी मिलना, लंबे समय से अटकी पड़ी सहायक कुलसचिव को पदोन्नत कराने सहित कई मांगें शामिल हैं। कहा कि चार वर्ष के बाद डिमांड चार्टर पर प्रशासन के साथ बात हुई। इसमें कई मांगों पर सहमति बनी है। विपक्ष में चुनाव लड़ रहे नेता कर्मचारियों को गुमराह कर रहे हैं। कहा कि हमने कर्मचारियों के हितों में कार्य किए हैं और करते रहेंगे।
पूर्व कार्यकारिणी ने की कर्मचारियों की अनदेखी : गुर्जर
कर्ण सिंह ग्रुप से प्रधान पद के प्रत्याशी रामकुमार गुर्जर ने आरोप लगाया कि पिछली कार्यकारिणी ने कर्मचारियों की अनदेखी की है। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा। अभी भी पांच अप्रैल होने के बावजूद कर्मचारियों को मासिक वेतन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में कर्मचारियों की काटी गई सैलरी अभी तक वापस नहीं हुई। कहा कि वे कुंटिया का नेतृत्व करने के साथ-साथ कर्मचारियों की सभी समस्याओं का समाधान कराएंगे। चुनाव प्रचार के दौरान कर्ण सिंह ग्रुप को काफी समर्थन मिल रहा है।

कुंटिया की मजबूती के लिए चुनावी मैदान में उतरे : वीरेंद्र
प्रधान पद के निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र काजल का कहना है कि वह कुंटिया की मजबूती के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं। छोटे से छोटे कर्मचारियों के हितों, कुंटिया के मांगपत्र को पूरा कराने और सभी कर्मचारियों के सहयोग से पिछले लंबे समय से लंबित पड़ी सभी मांगे पूरी कराने के लिए संघर्ष करेंगे। उन्हें उम्मीद है कि सभी कर्मचारी उनके समर्थन में मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed