फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU issued notification to give special Mercy Chance to students, Kurukshetra

केयू ने जारी की विद्यार्थियों को स्पेशल मर्सी चांस देने की अधिसूचना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
KU issued notification to give special Mercy Chance to students, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को स्पेशल मर्सी चांस (विशेष दया अवसर) देने की अधिसूचना जारी की है। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व अकादमिक परिषद के अनुमोदन व सिफारिशों पर गठित समिति ने यूजी, पीजी पाठ्यक्रमों सहित डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स के ऐसे विद्यार्थियों को स्पेशल मर्सी चांस देने की अधिसूचना जारी की है, जिनके निर्धारित अवधि के सभी चांस समाप्त हो गए हैं।
अधिसूचना के अनुसार अकादमी सत्र 1990-91 से 2000-2001 के दौरान नामांकित छात्र अतिरिक्त फीस 30 हजार रुपये, परीक्षा शुल्क 1500 रुपये व विलंब शुल्क के साथ फरवरी/मार्च 2022 और मई 2022 में तथा सत्र 2001-2002 से 2009-2010 के दौरान नामांकित छात्र अतिरिक्त फीस 25000 रुपये, परीक्षा शुल्क 1500 रुपये व विलंब शुल्क के साथ फरवरी/मार्च 2022 व मई 2022 महीने में होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा शैक्षणिक सत्र 2010-2011 के दौरान नामांकित छात्र 20 हजार रुपये अतिरिक्त शुल्क, सामान्य परीक्षा शुल्क 1500 रुपये व विलंब शुल्क के साथ फरवरी/मार्च 2022 और मई 2022 में होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि ओड सेमेस्टर/वार्षिक परीक्षा के लिए परीक्षाएं (रिअपीयर/एडिशनल/ कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट) फरवरी/मार्च 2022 में आयोजित होगी और इवन सेमेस्टर की परीक्षाएं (रिअपीयर/एडिशनल/ कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट) जून/जुलाई 2022 में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. दीपक ने बताया कि उपरोक्त विशेष मर्सी चांस परीक्षाओं में बैठने के इच्छुक छात्र ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन करेंगे और परीक्षार्थी परीक्षा पोर्टल के अनुसार प्रारंभिक शुल्क के साथ संबंधित अंतिम कॉलेज/विभागों/संस्थानों के माध्यम से अपने ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जमा करें। छात्रों की पात्रता की जांच करने के बाद, यदि कोई शेष शुल्क रहती है तो उसे छात्रों के लॉगइन के साथ-साथ कॉलेज लॉगइन आईडी में प्रदर्शित किया जाएगा, जिसका भुगतान संबंधित कॉलेजों/विभागों/संस्थानों को केवल ऑनलाइन परीक्षा पोर्टल के माध्यम से करना होगा।

विश्वविद्यालय द्वारा पूर्ण परीक्षा शुल्क लेने के बाद, पात्र छात्रों सहित कॉलेज के लॉगइन आईडी पर प्रवेश पत्र/रोल नंबर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस स्पेशल मर्सी चांस की परीक्षाएं वर्तमान पाठ्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। बताया कि यह मर्सी चांस केवल सेमेस्टर सिस्टम के छात्रों के लिए लागू है, हालांकि वार्षिक प्रणाली (फरवरी/मार्च 2022) के लिए परीक्षा फॉर्म (एडिशनल/ कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट) और शुल्क प्राप्त करने का तरीका बाद में सूचित किया जाएगा। इवन सेमेस्टर/वार्षिक प्रणाली (जून/जुलाई 2022) के लिए परीक्षा फार्म लेने का शेड्यूल बाद में सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed