{"_id":"62703c7b8073582a3c1921d6","slug":"ku-issued-guidelines-regarding-offline-examinations-kurukshetra-news-knl106897822","type":"story","status":"publish","title_hn":"केयू ने ऑफलाइन परीक्षाओं को लेकर जारी की गाइडलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केयू ने ऑफलाइन परीक्षाओं को लेकर जारी की गाइडलाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने 17 मई से शुरू होने वाली स्नातक, स्नातकोत्तर व अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं को लेकर सोमवार को गाइडलाइन जारी कर दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर, बी.फार्मेसी चतुर्थ, छठा व आठवां सेमेस्टर और विधि सहित अन्य पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में संचालित की जाएंगी। इसकी अधिसूचना सभी संबंधित विभागाध्यक्षों, निदेशकों को ईमेल के माध्यम से जारी कर दी गई है। इसके साथ ही गाइडलाइन विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि छात्र हित हमारी पहली प्राथमिकता है। वर्तमान स्थिति को मद्देनजर रखते हुए केयू प्रशासन ने इस बार ऑफलाइन मोड में स्नातक, स्नातकोत्तर की परीक्षाओं के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं व परीक्षाओं को नकल रहित रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि इन परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं को प्रत्येक इकाई से प्रश्न हल करने की बजाय प्रश्न-पत्र में दिए गए किसी भी प्रश्न को हल करने की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं को पूर्व की भांति बेहतर तरीके से लेने की योजना बनाई गई है।
उक्त सभी परीक्षाएं निर्धारित तिथि पर शुरू होंगी। उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों में पूर्व की भांति परीक्षार्थियों पर सुपरवाइजरी स्टाफ की भी नियुक्ति होगी ताकि किसी तरह का व्यवधान न हो। इसके साथ ही इन परीक्षा केंद्रों में किसी तरह की गड़बड़ी व नकल की जांच के लिए विश्वविद्यालय व नोडल सेंटर्स द्वारा पर्यवेक्षक की नियुक्ति भी होगी।