फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU gives additional option to upload answer sheet in online exam

केयू ने ऑनलाइन परीक्षा में उत्तर-पुस्तिका अपलोड करने के लिए दिया अतिरिक्त विकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
KU gives additional option to upload answer sheet in online exam
कुरुक्षेत्र। केयू का बाहरी दृश्य। - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने 22 जुलाई से चल रही प्राइवेट व दूरवर्ती पाठ्यक्रमों की वार्षिक परीक्षाओं में उत्तर-पुस्तिका अपलोड करने के लिए विद्यार्थियों को एक अतिरिक्त विकल्प प्रदान किया है। अब विद्यार्थी अपनी उत्तर-पुस्तिका को एक-एक पेज करके भी अपलोड कर सकते हैं। जैसे यदि उत्तर-पुस्तिका में 36 पृष्ठ हैं तो 36 पेजों की अलग-अलग तस्वीरें खींची जाएंगी और पोर्टल पर अलग से अपलोड की जाएगी। विवि ने इंटरनेट कनेक्टिविटी कम होने की वजह से परीक्षार्थियों को आ रही समस्याओं को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पूर्व विद्यार्थियों को 3 घंटे में उत्तर-पुस्तिका लिखने के उपरांत अधिकतम 36 पेज की पूरी फाइल अपलोड करने की अनुमति थी, लेकिन खराब नेटवर्क और बड़े आकार की फाइल होने के कारण वे अपनी पूरी उत्तर-पुस्तिका निर्धारित समय में अपलोड नहीं कर पाते थे, अब नए विकल्प से उनकी यह समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा-1 के परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि उत्तर-पुस्तिका की एक-एक पेज को जेपीजी फॉर्मेट में अपलोड करने में विद्यार्थियों के समय की बचत होगी। साथ ही कम इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसी समस्या से भी उन्हें नहीं जूझना पडे़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही पीडीएफ फाइल भी कर सकते हैं अपलोड
डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि जिन क्षेत्रों में अच्छी इंटरनेट स्पीड व कनेक्टिविटी है, वहां विद्यार्थी पहले की तरह अपनी उत्तर-पुस्तिका की एक ही पीडीएफ फाइल बनाकर अपलोड कर सकते हैं, जिसके लिए विद्यार्थी स्कैनर, मोबाइल एप जैसे माइक्रोसॉफ्ट लैंस, एडोब स्कैन, वी फ्लैट आदि का प्रयोग कर सकते हैं। इस पीडीएफ फाइल का नाम उसके रोल नंबर के रूप में होगा और साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उसके द्वारा लिखी गई उत्तर-पुस्तिका स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed