फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU executive council discussed 20 issues, Kurukshetra

केयू कार्यकारिणी परिषद ने की 20 मुद्दों पर चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
KU executive council discussed 20 issues, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद की 267वीं बैठक कमेटी रूम में शुक्रवार को कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 20 महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर निर्णय लिए गए।
कार्यकारिणी परिषद ने अंग्रेजी विभाग, बायोकेमिस्ट्री विभाग तथा फोरेन लेंग्वेज विभाग में जर्मन भाषा के लिए सहायक प्रोफेसर के नियमित पदों पर भर्ती के लिफाफे खोले गए तथा इन पदों पर चयन को मंजूरी प्रदान की गई। परिषद की बैठक में दर्शनशास्त्र विभाग से सेवानिवृत्त प्रोफेसर आरके देसवाल को श्रीमद्भगवद् गीता केंद्र के प्रभारी के रूप में छह महीने की अवधि के लिए बढ़ाने की सिफारिश की गई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एल्यूमनी एसोसिएशन के अनुरोध पर सिलिंग राशि को 1,25,000 रुपये से बढ़ाकर 10 लाख करने की मंजूरी प्रदान की गई।
विज्ञापन

पंजाबी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. परमजीत कौर को उनके अनुरोध पर हायर एजुकेशन काउंसिल पंचकूला में एक वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति की अनुमति प्रदान की गई। बैठक में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कैंपस फिल्म सोसायटी के संविधान का संशोधन करने पर भी चर्चा की गई। फार्मेसी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार को एक वर्ष के लिए, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रबोध चंद्र को छह माह के लिए एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी लीव (विद आउट पे) की मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा सहित विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed