{"_id":"63fbbae6461c6d723a0437c4","slug":"ku-beat-ssj-university-almora-in-a-tough-match-kurukshetra-news-c-18-1-43301-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: केयू ने कड़े मुकाबले में एसएसजे यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: केयू ने कड़े मुकाबले में एसएसजे यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा को दी मात
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू में चल रही नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता में खिलाड़ी पूरा दमखम दिखा रहे हैं। रविवार को खिलाड़ियों ने एक दूसरे से भिड़कर मैचों को रोमांचक बना दिया। केयू ने कड़े मुकाबले में एसएसजे यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा की टीम को कड़ी शिकस्त दी। अन्य विश्वविद्यालयों से आई टीमों के कारण खेल मैदान में मेले जैसा माहौल बना रहा। जहां खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखाई दिए तो वहीं प्रतियोगिता में भाग ले रही क्रिकेट की टीमें भी खूब पसीना बहाती नजर आई।
केयू के खेल निदेशक एवं केयू खेल परिषद के सचिव डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 92 टीमें भाग ले रही हैं और 1700 खिलाड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता के चौथे दिन चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए विपक्षी टीम को 20 ओवर में 241 रन का लक्ष्य दिया। एसडीएसयू ऋषिकेश उत्तराखंड की टीम चुनौती का सामना करते हुए 147 रन पर ही ऑलआउट हो गई। एमिटी यूनिवर्सिटी गुरुग्राम ने बैटिंग करते हुए विपक्षी टीम को 20 ओवर में 150 रन का लक्ष्य दिया। बीबी यूनिवर्सिटी लखनऊ की टीम चुनौती का सामना करते हुए 144 रन पर ही ऑलआउट हो गई।आईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ ने बैटिंग करते हुए विपक्षी टीम को 20 ओवर में 213 रन का लक्ष्य दिया। एमजेपीआरयू यूनिवर्सिटी बरेली की टीम चुनौती का सामना करते हुए 107 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इसी प्रकार जीजेयू यूनिवर्सिटी हिसार की टीम ने बैटिंग करते हुए विपक्षी टीम को 20 ओवर में 148 का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईजीयू मीरपुर की टीम ने 18 ओवर में 151 रन देकर जीजेयू हिसार को कड़ी शिकस्त दी। केयूके ने बैटिंग करते हुए विपक्षी टीम को 5.4 ओवर में 70 रन का लक्ष्य दिया। जबकि एसएसजे यूनिवर्सिटी अलमोरा की टीम ने चुनौती का सामना करते हुए 17 ओवर में 69 रन देकर ऑलआउट हो गई।