फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU beat Bundelkhand University in cricket

Kurukshetra News: केयू ने क्रिकेट में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी को दी मात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
KU beat Bundelkhand University in cricket
कुरुक्षेत्र। केयू में चल रही नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता के तीसरे दिन कड़े मुकाबले देखने को मिले। जहां खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आए तो वहीं प्रतियोगिता में भाग ले रही टीमें खूब पसीना बहाती दिखाई दी। केयू ने क्रिकेट प्रतियोगिता में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी को मात दी।
विज्ञापन

केयू के खेल निदेशक एवं केयू खेल परिषद के सचिव डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 92 टीमें भाग ले रही हैं और 1700 खिलाड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता के तीसरे दिन एसआरएम यूनिवर्सिटी सोनीपत ने पहले बैटिंग करते हुए विपक्षी टीम को 20 ओवर में 192 रन का लक्ष्य दिया। जीजेयू यूनिवर्सिटी हिसार चुनौती का सामना करते हुए 69 रन पर ही ऑलआउट हो गई।यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर ने विपक्षी टीम को 20 ओवर में 184 रन का लक्ष्य दिया। जबकि यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ चुनौती का सामना करते हुए 165 रन पर ही ऑलआउट हो गई। केयू ने पहले बैटिंग करते हुए विपक्षी टीम को 20 ओवर में 202 रन का लक्ष्य दिया। जबकि बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी चुनौती का सामना करते हुए 110 रन पर ही ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed