फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU administration engaged in maintaining A grade

Kurukshetra News: ए प्लस ग्रेड बरकरार रखने में जुटा केयू प्रशासन

Fri, 24 Mar 2023 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 24 Mar 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
KU administration engaged in maintaining A  grade
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद से ए प्लस ग्रेड प्राप्त कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अब ए प्लस ग्रेड के लिए तैयारियों में जुटा है, जिसके लिए शहीदी दिवस पर कर्मचारियों को मिलने वाली छुट्टी रद्द कर दी गई। ए प्लस ग्रेड बरकरार रखने और ए प्लस प्लस ग्रेड को पाने के लिए केयू प्रशासन प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस बार विश्वविद्यालय को ए प्लस प्लस ग्रेड मिलने की संभावना है, जो कि केयू के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगी। अगर ऐसा होता है तो केयू के विद्यार्थियों को अपनी डिग्रियों पर ए प्लस प्लस लिखा मिलेगा। लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक दीपक रॉय बब्बर का कहना है कि केयू का नैक की टीम पहले भी दो बार मूल्यांकन कर चुकी हैं, जिसमें 2009 में सबसे पहला मूल्यांकन हुआ, उसमें केयू को ए ग्रेड मिला। दूसरा मूल्यांकन 2017 में हुआ जिसमें केयू को ए प्लस ग्रेड मिला और इस बार ए प्लस प्लस ग्रेड मिलने की उम्मीद हैं। जिसके लिए सभी तरह की तैयारी विश्वविद्यालय में की जा रही हैं। उम्मीद है कि केयू में नैक की टीम अप्रैल में आकर निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन


केयू का तीसरी बार होने जा रहा मूल्यांकन : प्रो. वशिष्ठ
केयू के अधिष्ठाता एकेडमिक प्रो. अनिल वशिष्ठ ने बताया कि केयू प्रशासन ने पिछले महीने ही नैक के लिए आवेदन कर सेल्फ स्टडी रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड कर दी थी और अभी डीवीवी रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड करने की तैयारी की जा रही हैं। केयू का पहले भी दो बार मूल्यांकन हो चुका हैं, इस बार तीसरी बार मूल्यांकन होने जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है नैक ग्रेडिंग
नैक यूजीसी का एक हिस्सा है, जिसका काम देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों के साथ-साथ निजी संस्थानों की गुणवत्ता को परखना होता है। नैक की टीम मूल्यांकन करते समय पाठ्यक्रम, इंफ्रास्ट्रक्चर, अनुसंधान, विद्यार्थियों से बातचीत के साथ-साथ कई अन्य प्वाइंट पर ध्यान देकर शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण करती है और इसके बाद रिपोर्ट तय करती है। उसके आधार पर सीजीपीए दिया जाता है और फिर ग्रेड तय किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed