फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU Admin Players beat Star XI by 40 runs

Kurukshetra News: केयू एडमिन प्लेयर्स ने स्टार इलेवन को 40 रनों से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
KU Admin Players beat Star XI by 40 runs
कुरुक्षेत्र। कुवि के खेल मेदान खुशी जताती विजेता टीम। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के खेल मैदान में चल रही टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में केयू एडमिन प्लेयर्स ने स्टार इलेवन को 40 रनों से हरा दिया। दूसरे मैच में स्पार्टन इलेवन ने स्पाइडर इलेवन को शिकस्त दी। केयू गैर-शिक्षक कर्मचारी के अनौपचारिक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केयू एडमिन प्लेयर्स टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 168 रन बनाए। इसमें रविंद्र सैनी ने 37 व अजय यादव ने 58 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केयू स्टार इलेवन की टीम 19वें ओवर में 128 रन पर ऑलआउट हो गई। इस टीम में शमशेर चौहान ने 42 रन बनाए।
विज्ञापन


एडमिन प्लेयर्स की ओर से सुमित मैहला ने चार और सुमित कुमार ने 2 विकेट झटके। विकेटकीपर रविंद्र सैनी ने मैच में तीन कैच पकड़े और एक खिलाड़ी स्टंप ऑउट किया। इस प्रदर्शन के आधार पर उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। उधर, दोपहर बाद केयू स्पार्टन इलेवन व स्पाइडर इलेवन के बीच मैच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पाइडर इलेवन ने विपक्षी टीम को 149 रन का लक्ष्य दिया। मैच में विजय जांगड़ा ने 36, कप्तान रशपाल सिंह ने 44 तथा राहुल धीमान ने 39 रन की पारी खेली। केयू स्पार्टन की ओर ओपनर बल्लेबाज अंशुल शर्मा ने तेज पारी खेलते हुए 35 गेंदों में 69 रन बनाए। इस पारी में 12 चौके व एक छक्का शामिल रहा। शिव शर्मा ने पारी को संभालते हुए 54 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। तेज पारी के लिए अंशुल शर्मा को मैन ऑफ द मैच दिया गया। लीग मैच के बाद 12 अक्तूबर को क्वालीफायर-एज मैच अकाउंट्स ब्रांच टीम व स्पार्टन टीम के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed