फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Krishna Janmashtami become the rare combination

श्री कृष्ण जन्माष्टमी को बन रहे दुर्लभ संयोग

Wed, 02 Sep 2015 12:56 AM IST
Updated Wed, 02 Sep 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
इस बार पांच सितंबर को मनाई जा रही कृष्ण जन्माष्टमी के दिन दुर्लभ संयोग बन रहा है। जब अर्द्धरात्रि व्यापिनी अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, वृषस्य चंद्रमा का पुण्य प्रदायक संयोग बन रहा है।
विज्ञापन


भारतीय ज्योतिष इसे एक दुर्लभतम संयोग मानता है। यह जानकारी ज्योर्तिविद पंडित महेंद्र शर्मा और पं. सतीश कौशिक ने दी।

उन्होंने बताया कि पुराणों के अनुसार 16 कलाओं के ज्ञाता भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, बुधवार, रोहिणी नक्षत्र और वर्ष राशि के चंद्रमा के अभिजीत मुहूर्त में हुआ था। इस प्रकार का अति उत्तम योग वर्षों बाद बन रहा है।
विज्ञापन


इस योग को ज्योतिष की दृष्टि में अच्छी फसलें होने का कारक भी कहा गया है।इस बार स्थानीय मान अनुसार अष्टमी तिथि शुक्रवार चार सितंबर की रात्रि तीन बजकर 59 मिनट पर लग जाएगी और अगले दिन अर्थात पांच सितंबर शनिवार की रात्रि 2 बजकर 59 मिनट तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहिणी नक्षत्र अर्द्धरात्रि में निशिथ काल (12 बजकर 05 मिनट) तक रहेगा। इस बार तिथि को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांति नहीं है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी सभी स्थानों पर पांच सितंबर शनिवार को मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को रोहिणी नक्षत्र होने से अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है।


यह भूमि पूजन, गृह प्रवेश के साथ अन्य शुभ कार्यों के लिए बेहद शुभ है। इसके अगले रविवार को गुरु का पूर्व में उदय प्रजा में सुख का संचार, सुभिक्ष और वृष्टि कारक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed