{"_id":"672156ec488e4d0e0a094ac4","slug":"krishna-devotees-from-27-countries-including-america-russia-ukraine-reached-kurukshetra-on-religious-journey-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-126257-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: धार्मिक यात्रा पर कुरुक्षेत्र पहुंचे अमेरिका, रूस, यूक्रेन समेत 27 देशों के कृष्ण भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: धार्मिक यात्रा पर कुरुक्षेत्र पहुंचे अमेरिका, रूस, यूक्रेन समेत 27 देशों के कृष्ण भक्त
Wed, 30 Oct 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 30 Oct 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्तिक मास को धार्मिक यात्रा के लिए शुभ माना जाता है। इसलिए विदेशों से श्रद्धालु धर्मनगरी के पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों और यहां की संस्कृति को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। चार दिनों की यात्रा में श्रद्धालुओ ने ज्योतिसर, ब्रह्म सरोवर, व्यास गौडिया मठ, अभिमन्युपुर और इस्कॉन के कृष्ण अर्जुन मंदिर पहुंचकर जानकारी हासिल की। इस यात्रा में अमेरिका, रूस, यूक्रेन, इंडोनेशिया, मॉरिशस, ऑस्ट्रेलिया, कजाकिस्तान, जर्मनी, फ्रांस, यूके, दक्षिण अफ्रीका, पोलैंड, स्लोवाकिया, स्पेन, नेपाल, और भारत समेत 27 देशों के श्रद्धालु शामिल हैं।
वहीं इस्कॉन के संत इंद्रद्युम्न स्वामी भी अपने 370 शिष्यों के साथ धर्मक्षेत्र की यात्रा पर पहुंचे हैं। यात्रा पर आए सैंकडों भक्तों के रहने, खाने पीने, और भ्रमण की सारी व्यवस्था इस्कॉन मंदिर की ओर से की जा रही है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने विभिन्न तीर्थों पर कथा, कीर्तन के साथ प्रसाद वितरण भी किया। अगली बार ये यात्री जयपुर, कुरुक्षेत्र और वृंदावन का भ्रमण करेंगे। इस्कॉन सदस्य विकास कौशिक ने बताया कि इस पूरी यात्रा की तैयारी करीब दो महीने पहले से ही प्रारंभ की गई थी, जब यात्रा के मैनेजर ने इस्कॉन के कुरुक्षेत्र टूरिज्म डिपार्टमेंट से संपर्क किया। यात्रा की पूरी जानकारी लेने के बाद इस्कॉन कुरुक्षेत्र टूरिज्म टीम ने सभी तरह की व्यवस्थाएं की, और अब ये चार चार दिवसीय यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर है।