फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Krishna - Arjuna chariot themed temple

रथ थीम पर आधारित है कृष्ण-अर्जुन मंदिर

Fri, 28 Aug 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र Updated Fri, 28 Aug 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
Krishna - Arjuna chariot themed temple
गीता स्थली के पास बनने जा रह इस्कॉन मंदिर इस्कॉन का पहला कृष्ण-अर्जुन मंदिर होगा। इसकी कुल अनुमानित लागत 100 करोड़ रुपये होगी।
विज्ञापन


पांच वर्षों इसका निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य है। इस मंदिर कि खासियत है कि इसका ढांचा रथ थीम पर होगा। इसमें चार घोड़े भगवान के रथ रूपी मंदिर की अगुवाई करेंगे। इसके बाद श्रद्धालु रथ पर भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के भव्य रूप को निहार सकेंगे।

ग्लोरी ऑफ कुरुक्षेत्र इस्कॉन वेदिक कल्चर के नाम के इस प्रोजेक्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर गोविंद दास और इस्कॉन के कुरुक्षेत्र अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में बताया कि पूरे प्रोजेक्ट के लिए 21 सदस्यीय टीम गठित की गई है।
विज्ञापन


यह पूरे प्रोजेक्ट की निगरानी करेगी। यह मंदिर अपने आप में अनोखा मंदिर होगा जो कि विश्व को गीता का संदेश देगा। कुरुक्षेत्र की महानता को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए ही इसका निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हजार शिल्पकार बनाएंगे
इस भव्य मंदिर के निर्माण के लिए राजस्थान के साथ ही अन्य राज्यों से कुल एक शिल्पी बुलाए जाएंगे। इसमें कलाकृति, पेंटिंग और बेहतरीन कला के जानकार कार्य करेंगे। ये शिल्पी एक साथ नहीं, अलग-अलग समूहों में आकर अपना कार्य पूरा करेंगे।

वियतनाम से आएगा सफेद पत्थर
कृष्ण अर्जुन मंदिर की भव्यता का अंदाजा इसी बात से पता लग सकता है कि इस मंदिर में लगने वाला सफेद पत्थर वियतनाम से मंगाया जाएगा। यह पत्थर पूरे मंदिर परिसर में लगेगा।

रशिया से आएंगे चार स्पेशल घोड़े

रथ की थीम पर बने इस मंदिर की अगुवाई करने वाले चार घोड़े रशिया से मंगवाए जाऐंगे। इसकी प्रोजेक्ट फाइल बना दी गई है। रशिया में इनकी बनावट पर शोध भी शुरू हो चुका है। 



ये-ये होगा मंदिर परिसर में
छह एकड़ में बन रहे मंदिर के परिसर में हाई टेक म्यूजियम, गोविंदा नामक शाकाहारी रेस्तरा,  इंटरनेश्नल गेस्ट हॉउस, वैदिक लाइब्रेरी, आर्ट गैलरी, भगवान की लीलाओं पर आधारित 500 लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम, लाइट एंड साउंड शो, म्यूजिकल फांउटेन और एक कक्ष में श्रीमद्भगवदगीता पर प्रतिदिन कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed