फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kohand Kautilya Academy honored Donor Foundation

Kurukshetra News: कोहंड कौटिल्य एकेडमी ने डोनर फाउंडेशन को किया सम्मानित

Mon, 17 Nov 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 17 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Kohand Kautilya Academy honored Donor Foundation
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम के दौरान रजनीश गुप्ता एवं डॉ.वीणा गुप्ता को सम्मानित करते आयोजक। विज्ञप्
कुरुक्षेत्र। कोहंड कौटिल्य अकादमी द्वारा अंतरराज्य काव्य पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम में डोनर फाउंडेशन के संरक्षक रजनीश गुप्ता एवं चेयरमैन डॉ. वीणा गुप्ता को सम्मानित किया गया। अकादमी के संरक्षक जय किशन शर्मा एवं निर्देशक सतीश शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय बाल दिवस कार्यक्रम में छह राज्यों के बच्चे भाग लेने पहुंचे हुए थे। समापन कार्यक्रम में अंतर राज्य भाषण एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में काव्य पाठ में और एक बच्चा भाषण प्रतियोगिता में अपनी-अपनी प्रस्तुति देता है। कार्यक्रम में डोनर्स फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. रजनीश गुप्ता एवं अध्यक्ष डॉ. वीणा गुप्ता ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथि एवं निर्णायक मंडल की भूमिका में भाग लिया। निर्णायक मंडल की ओर से विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। अंत में रजनीश गुप्ता एवं डॉ. वीणा गुप्ता को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed