फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Knife fired in bus, two youths injured

Kurukshetra News: बस में चले चाकू, दो युवक जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Knife fired in bus, two youths injured
शाहाबाद। युवक पर चाकुओं से हमला कर जख्मी करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में तंगौर निवासी विजय ने कहा कि वह अपनी बाइक की सर्विस कराने के लिए शाहाबाद आया था। वहां पर उसका दोस्त भानू मिल गया। सर्विस के बाद वह दोनों बस अड्डे पर गए थे। यहां उसका दोस्त भानू लाडवा जाने वाली बस में किसी परिचित से मिलने गया। वह बस के अंदर चढ़ा तो उसकी बस के अंदर बैठे युवकों के साथ कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

शोर की आवाज सुनकर वह भी बस में चढ़ गया। उसने अपने दोस्त भानू को छुड़ाने का प्रयास किया तो सफेद कमीज पहने एक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बस में अन्य युवकों ने भी उनके साथ मारपीट की। उसके बाद आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस का प्रबंध करके उनको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद विजय को कुरुक्षेत्र एलएनजेपी रेफर कर दिया। साहिल निवासी खरींडवा, विशु निवासी डीग, रोहित निवासी कलसाना सहित अन्य तीन-चार युवक हमले में शामिल थे। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed